Delhi: अरविंद केजरीवाल बोले- हम भगत सिंह और बाबा साहब आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं; BJP ने हटा दीं तस्वीरें
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम भगत सिंह और बाबा साहब आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। वहीं, दिल्ली में नई सरकार ने सबसे पहला काम ये किया कि इनकी तस्वीरें हटा दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम भगत सिंह और बाबा साहब आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। हमारे घर और दिल्ली और पंजाब सरकार के हर दफ्तर में इनकी तस्वीरें लगी हुई हैं। दिल्ली में नई सरकार ने सबसे पहला काम ये किया कि इनकी तस्वीरें हटा दीं।
दिवस के मौके पर आयोजित एक शाम, शहीदों के नाम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ आप नेता मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष आतिशी व गोपाल राय समेत अन्य वरिष्ठ नेता, सभी पदाधिकारी, विधायक, प्रत्याशी, पार्षद समेत बड़ी तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत भक्ति संगीत कार्यक्रम के साथ हुआ और अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखेदव की तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आज भी हर भारतीय युवा के दिल में भगत सिंह बसते हैं। हमने उन्हें अपना आदर्श माना है, उनकी विचारधारा पर चलते हुए देश की सेवा करते रहेंगे। उनकी शहादत के लगभग 100 साल हो गए। 100 साल बाद भी आज के एक-एक नौजवान के दिल के अंदर भगत सिंह बसते हैं।
यह भी पढ़ेंः Delhi: पुरानी संसद समेत कई सरकारी इमारतों के फायर सेफ्टी सार्टिफिकेट नहीं हुए रिन्यू, विभाग ने बताईं ये कमियां
एलजी को लिखा पत्र
केजरीवाल ने कहा कि जब मैं जेल गया और मैंने एलजी को दो लाइन की एक चिट्ठी लिखी। जब मैं जेल में था, मैं मुख्यमंत्री था। मैंने इस्तीफा नहीं दिया था। 15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री झंडा फहराता है। जेल में मुझे चिंता हुई कि 15 अगस्त को इस बार कौन झंडा फहराएगा? मैंने एलजी साहब को चिट्ठी लिखी कि चूंकि मैं जेल में हूं, मैं झंडा नहीं फहरा पाउंगा। इसलिए इस बार 15 अगस्त को हमारी मंत्री आतिशी को झंडा फहराने की इजाजत दी जाए। लेकिन मेरा पत्र एलजी तक नहीं पहुंचा।
भाजपा ने किया अपमान
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनने के बाद बाबा साहब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटाने का काम किया। हमारे फैसले का कांग्रेस और उसके समर्थकों ने हमारी बड़ी निंदा की थी। लेकिन जब भाजपा ने बाबा साहब और भगत सिंह की तस्वीरें हटाई तो कांग्रेस कुछ नहीं बोली।
जल्द दे सुविधाएं
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोई भी सुविधा बंद नहीं की जाएगी। आप कुछ नई सुविधा दें और दिल्ली के लोगों को मिल रही मौजूदा सुविधाओं को बंद न करें। दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये और होली पर फ्री गैस का सिलेंडर के वादे को पूरा करें। उन्होंने कहा कि आप के कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर संर्घष कर इन्हें पूरा करवाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.