{"_id":"674c20ac391d6a6fe10eb342","slug":"arvind-kejriwal-said-aam-aadmi-party-will-contest-delhi-assembly-elections-without-any-alliance-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election: दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप, केजरीवाल ने किया बड़ा एलान; त्रिकोणीय हुई लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election: दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप, केजरीवाल ने किया बड़ा एलान; त्रिकोणीय हुई लड़ाई
Sun, 01 Dec 2024 02:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:09 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप का गठबंधन नहीं होगा। आप के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधकर करके देख चुके हैं। लोकसभा में कांग्रेस के साथ गठबंधन से कोई फायदा नहीं हुआ था। इसके बाद हरियाणा में सीटों के झगड़े को लेकर गठबंधन नहीं हो सका था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी, इसके संकेते तो हरियाणा चुनाव के वक्त ही मिल गए थे, जब सीटों को लेकर कांग्रेस और आप के बीच मामला फंस गया था।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान आप और कांग्रेस ने दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। दिल्ली में तब भाजपा ने सात सीटें जीती थी। वहीं आप दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी अपना खाता नहीं खोल पाई थी। अब विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने साफ कर दिया कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी। ऐसे में दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला संभव है।
विज्ञापन