फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal's maha rally at jantar mantar.

गडकरी के खिलाफ जंतर-मंतर पर केजरीवाल की 'महारैली'

Wed, 08 Oct 2014 03:37 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal's maha rally at jantar mantar.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर ई-रिक्शा को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जंतर मंतर पर बुधवार को केजरीवाल के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


केजरीवाल का मानना है कि केंद्र सरकार की अधिसूचना ई-रिक्शा चालकों की चिंताओं का पूरी तरह निदान नहीं कर पा रही है, लिहाजा सरकार से जवाब मांगना जरूरी है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गड़करी लगातार झूठ बोलते आ रहे हैं जिसके चलते लाखों ई-रिक्शा चालकों की रोजी छिन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीलाहवाली से नाराज केजरीवाल

arvind kejriwal's maha rally at jantar mantar.

केजरीवाल ने कहा कि गडकरी ने लगातार ई-‌रिक्‍शा चालकों को धोखा दिया है। पिछले दो महीने से ई-रिक्शा पर बैन होने ‌के बाद लाखों परिवारों को खाने के लाले पड़ गए हैं लेकिन केंद सरकार ने अब तक कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाया।

बता दें ‌कि इस मामले को लेकर केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात भी की थी और इस बात के लिए चेताया भी था कि अगर सरकार ने ई-रिक्शा को लेकर जल्द गाइडलाइंस जारी नहीं की तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सरकार की ओर से लगातार की जा रही हीलाहवाली से नाराज केजरीवाल ने ई-रिक्‍शा चालकों के साथ मिलकर जंतर-मंतर पर बैटरी ई-रिक्शा महारैली की है। केजरीवाल ने गडकरी के सामने कुछ मांगे भी रखी हैं, ‌ताकि ई-रिक्‍शा चालकों को सहूलियत हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed