फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal residence attack manish sisodia says BJP planning to murder kejriwal as they cant defeat him in election

केजरीवाल के आवास पर हमला: सिसोदिया बोले- अरविंद को चुनाव में नहीं हरा पा रही भाजपा, अब कराना चाहती है हत्या

Wed, 30 Mar 2022 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमित शर्मा/अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमित शर्मा/अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 30 Mar 2022 03:56 PM IST
सार

सिसोदिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन पर गहरा रोष प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पुलिस के जवानों के रहते सीएम आवास के बूम बैरियर तोड़ दिए गए, पुलिस का सुरक्षा चक्र भेदकर भाजपा कार्यकर्ता आवास के अंदर तक पहुंचे। सीएम आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए...

विज्ञापन
Arvind Kejriwal residence attack manish sisodia says BJP planning to murder kejriwal as they cant defeat him in election
दिल्ली मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

द कश्मीर फाइल्स फिल्म से दिल्ली में उठा विवाद अब और गहराता दिखाई पड़ रहा है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के बैरियर को तोड़ सीएम आवास की तरफ पहुंचकर प्रदर्शन किया और सीएम केजरीवाल के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे 'पुलिस प्रोटेक्शन' में की गई ‘गुंडों और असामाजिक तत्त्वों की कार्रवाई’ बताया है।

विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा पा रही है, इस कारण से उनकी हत्या कराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में भाजपा शून्य पर आ गई है। अपनी पूरी कोशिश के बाद भी भाजपा अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं पाई है। इस हार का बदला लेने के लिए वह अरविंद केजरीवाल को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रच रही है।  

विज्ञापन

‘बड़ा और भयानक’ किए जाने की साजिश

सिसोदिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन पर गहरा रोष प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पुलिस के जवानों के रहते सीएम आवास के बूम बैरियर तोड़ दिए गए, पुलिस का सुरक्षा चक्र भेदकर भाजपा कार्यकर्ता आवास के अंदर तक पहुंचे। सीएम आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे तोड़ने से यह समझ आता है कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर कुछ ‘बड़ा और भयानक’ किए जाने की साजिश की जा रही थी और इसी कारण से इस तरह सीसीटीवी कैमरे तोड़कर सच छिपाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की बजाय उनका पूरा साथ दिया और वह प्रदर्शनकारियों को लेकर सीएम आवास तक आई।   

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की कार्रवाई नहीं है। यह आपराधिक कार्रवाई है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस हमले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी।

‘केजरीवाल का असली चेहरा दिख गया’

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष अनुराग सिंह चंदेल ने अमर उजाला से कहा कि आम आदमी पार्टी की परेशानी यही है कि जो लोग राष्ट्रविरोधी प्रदर्शन करते हैं, वे उनके साथ खड़े होते हैं, जबकि जो लोग अपने ही देश के विस्थापितों की आवाज उठाते हैं, वे उन्हें ‘गुंडे और असामाजिक तत्त्व’ दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों का दिल्ली विधानसभा में उपहास उड़ाकर कश्मीरियों के दर्द पर नमक छिड़कने का काम किया है।



अनुराग सिंह चंदेल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने रोहिंग्याओं को जामिया नगर के इलाके में बसाने का काम किया। दिल्ली सरकार का राशन उन्हें पहुंचाया गया और अमानतुल्लाह खान ने स्वयं उन्हें पैसे बांटे। उन्होंने स्वयं इसका वीडियो जारी कर रोहिंग्याओं को पूरी मदद करने की बात कही थी। लेकिन वही आम आदमी पार्टी अपने ही देश के कश्मीरियों का दर्द सामने लाने वाली फिल्म को झूठा करार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल के इसी डबल स्टैंडर्ड का विरोध करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed