फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal met Satyendar Jain in the hospital

Delhi: सत्येंद्र जैन से अस्पताल में मिले अरविंद केजरीवाल, एलएनजेपी पहुंचकर जाना हाल

Sun, 28 May 2023 01:35 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 May 2023 01:35 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal met Satyendar Jain in the hospital
सत्येंद्र जैन से अस्पताल में मिले अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्तपताल (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्तपताल पहुंचते ही सत्येंद्र जैन को गले लगा लिया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने सत्येंद्र जैने से उनका हाल जाना। बता दें कि दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 6 सप्ताह यानी 42 दिनों के लिए जमानत पर छोड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लोकनायक अस्पताल में उपचार करवा रहे दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मुलाकात करने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सत्येंद्र जैन का हालचाल पूछा। साथ ही डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल सूत्रों का कहना है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की हालत अभी बेहतर है। उनके सिर में खून का थक्का जमा हुआ है। इसके अलावा अन्य चोट हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को चक्कर आने के कारण सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। हादसे के बाद उन्हें दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें लोकनायक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का उपचार चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनकी हालत बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात के बाद ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपने पूर्व मंत्री के बारे में लिखा है- 'आज मैं एक बहादुर शख्स से मिला जो आज के दौर का हीरो है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed