फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal massage on dadri lynching

केजरीवाल का रेडियो संदेश, कहा- ऐसे रुकेंगे दंगे

Wed, 07 Oct 2015 01:27 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal massage on dadri lynching

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दादरी में हुई हत्या और हिंसा की घटना पर रेडियो मैसेज जारी किया है। बिना नाम लिए उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधा और आम जनता को इससे बचने का रास्ता भी सुझाया है।

विज्ञापन


केजरीवाल का कहना है कि इस गांव में पिछले 70 साल से हिंदू-मुसलमान एक साथ रह रहे हैं लेकिन, इससे पहले कभी कोई घटना नहीं हुई। यहां तक कि इस गांव के बच्चे भी आपस में नहीं लड़े।
विज्ञापन


छोटी सी बात पर गांव का माहौल बिगाड़ दिया गया। नेता तो अपने घर चले जाएंगे लेकिन, उन्होंने हिंदू-मुसलमान के बीच हमेशा-हमेशा के लिए दूरी पैदा कर दी।

केजरीवाल ने कहा कि लोगों को भड़काने और दंगे कराने के नेताओं के तरीके भी अब पुराने पड़ चुके हैं। कभी गाय कटवाकर फेंकवा देते हैं तो कभी शुअर काट कर डाल देते हैं। इन नेताओं के लिए दंगे करान बहुत आसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन लोगों को हुआ इस हत्या से फायदा

arvind kejriwal massage on dadri lynching

केजरीवाल अपने मैसेज के शुरु में ही कहते हैं कि दादरी के एक गांव में एक मुसलमान को मार दिया गया और उसकी हत्या के आरोप में उसी गांव के कुछ हिंदू लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।

केजरीवाल सवाल करते हैं कि इससे किसको फायदा हुआ? इससे न हिंदू को फायदा हुआ और न मुसलमान को, फायदा हुआ तो सिर्फ नेताओं और कुछ पार्टियों को।

केजरीवाल का कहना है कि दादरी में एक रात ने पिछले 70 साल के विश्वास को एक झटके में तोड़ दिया। नेताओं को दोषी बताते हुए केजरीवाल कहते हैं कि ये तो चले जाएंगे अगले चुनाव की तैयारी करने लेकिन, गांव में रहने वाले परिवार हमेशा के लिए अलग हो गए।

ऐसे बंद होंगे देश में दंगे

arvind kejriwal massage on dadri lynching

अपने मैसेज के अंत में केजरीवाल इन दंगों को रोकने का तरीका बताते हुए कहते हैं कि अगर हम इन चंद जहरीले नेताओं के बयान पर विश्वास करते रहेंगे और इनकी बातें मानते रहेंगे तो न हिंदू बचेंगे, न मुसलमान और न ही हमारा देश बचेगा।

केजरीवाल कहते हैं कि इस देश को केवल एक ही आदमी बचा सकता है और वो है आम आदमी। केजरीवाल आम आदमी से निवेदन करते हैं कि प्लीज इस देश को बचा लीजिए।

हालांकि अंत में केजरीवाल मीडिया को भी एक सलाह देते हैं कि वो इन जहरीले नेताओं के भड़काऊ बयान को दिखाना बंद करे।

नोट: यहां क्लिक कर सुनिए केजरीवाल का पूरा रेडियो संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed