{"_id":"674b3c854f4bfedf79010c82","slug":"arvind-kejriwal-lashed-out-at-bjp-after-attack-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'मुझे रोकने से क्या होगा...', हमले के बाद BJP पर बरसे केजरीवाल; आतिशी समेत अन्य नेताओं ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'मुझे रोकने से क्या होगा...', हमले के बाद BJP पर बरसे केजरीवाल; आतिशी समेत अन्य नेताओं ने लगाए ये आरोप
Sat, 30 Nov 2024 09:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 30 Nov 2024 09:55 PM IST
सार
पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंका गया। इसे लेकर केजरीवाल और सीएम आतिशी समेत अन्य आप नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। आइए विस्तार से जनाते हैं कि क्या है पूरा मामला और किसने क्या कहा।
विज्ञापन
आप नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पदयात्रा के दौरान खुद पर तरल पदार्थ फेंके जाने पर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा व केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया फोरम एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सीधा सवाल किया। केजरीवाल ने लिखा, ''अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा? दिल्ली में क्राइम रोकिए। क्या मुझे रोकने से दिल्ली में अपराध कम हो जाएगा? मुझे रोकने से क्या दिल्ली में खुलेआम शूट-आउट होने बंद हो जाएंगे? क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी? क्या दिल्ली के व्यापारी सुरक्षित हो जाएंगे?''
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के सवाल पर बौखलाई भाजपा- सिसोदिया
आप के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के एक कार्यकर्ता ने हमला किया। शुक्रवार को केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और शनिवार उन पर कायराना हमला हुआ। यह हरकत बताती है कि कानून व्यवस्था के सवाल उठाते ही भाजपा कितनी बौखला गई है।
विज्ञापन
भाजपा वालों ने की घटिया हरकत- आतिशी
सीएम आतिशी ने कहा कि दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आई थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को जीरो सीट देंगे।
विज्ञापन
35 दिनों के अंदर अरविंद केजरीवाल पर तीसरा हमला- भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हुआ हमला शर्मनाक है। जब से केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को लेकर बीजेपी से सवाल पूछना शुरू किया है, बीजेपी बौखला गई है। यह हमला उसी बौखलाहट का नतीजा है। 35 दिनों के अंदर ये उन पर तीसरा हमला हुआ है।
गृहमंत्री का ध्यान कहीं और- संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पहले विकासपुरी, फिर नांगलोई और अब ग्रेटर कैलाश में अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला हुआ है। शनिवार को जिस व्यक्ति ने हमला किया, उसकी फोटो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ है। जो व्यक्ति देश के गृह मंत्री के साथ फोटो खिंचवा सकता है, वो भाजपा का कितना करीबी होगा, इसका अंदाजा लगा सकते हैं। संजय सिंह ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है, भाजपा बौखला गई है।