{"_id":"5db4a98c8ebc3e93c418cf9c","slug":"arvind-kejriwal-held-14-district-level-conferences-for-delhi-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी तैयारी में आप सब पर भारी, अब तक 14 जिलास्तरीय सम्मेलन का चुके हैं केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी तैयारी में आप सब पर भारी, अब तक 14 जिलास्तरीय सम्मेलन का चुके हैं केजरीवाल
Sun, 27 Oct 2019 01:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 27 Oct 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रमुख विपक्षी दलों से आगे चल रही है। आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ एक दौर की बैठकें कर चुके हैं। जबकि दिल्ली भाजपा अभी चुनावी तैयारियां शुरू करने जा रही है। दूसरी तरफ तीन दिन पहले ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर पार्टी भी संगठन की मजबूती और तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव को करो या मरो के रूप में देख रही है। दिल्ली चुनाव का फैसला एक हद तक आप का भी भविष्य तय करेगा। ऐसे में आप संयोजक से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनावी तैयारी में जुटे हैं।। इसकी कमान संभालते हुए संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों 14 जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करके पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है। अब पार्टी बूथ स्तर पर सम्मेलन की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा के नेताओं को अभी तक हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगाया था। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने हरियाणा में रैलियां करने के साथ जमीनी स्तर पर संपर्क अभियान को आगे बढ़ाया था। ऐसे में भाजपा दिल्ली चुनाव की तैयारियों में पिछड़ी हुई है। हरियाणा चुनाव के बाद अब पार्टी नेता दिल्ली की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली कांग्रेस इकाई अभी तक प्रदेश अध्यक्ष को लेकर ही असमंजस की स्थिति में थी। तीन दिन पहले अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब नए सिरे से संगठन को तैयार किया जाना है। फिर, पूरी पार्टी एकजुट होकर दिल्ली चुनाव की तैयारी में जुटेगी। पार्टी अध्यक्ष समेत दूसरे नेता आप और भाजपा के खिलाफ सिर्फ जुबानी हमला कर रहे हैं।