फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal government is only ten weeks

सिर्फ 10 हफ्ते ही बची है केजरीवाल सरकार- मनोज तिवारी

Sun, 15 Sep 2019 08:01 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 15 Sep 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal government is only ten weeks
manoj tiwari
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि केजरीवाल सरकार का कार्यकाल अब महज 10 हफ्ते ही बचा है। केजरीवाल सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो चुकी है। साथ ही दिल्ली के करदाताओं की रकम को निजी संम्पत्ति समझकर ये सरकार दोनों हाथों से लूटा रही है। 
विज्ञापन


रविवार को उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए दस हफ्ते, दस बजे, दस मिनट अभियान को लेकर कहा कि केजरीवाल द्वारा चलाया जा रहा अभियान केवल विज्ञापन मात्र में दिखाई दे रहा है।डेंगू की रोकथाम के लिए दिल्ली नगर निगम जन जागरण पहले ही फैल चुका है जिसका परिणाम दिल्ली के लोगों के सामने डेंगू के मामलों में आई कमी है। 
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि एक ओर दिल्ली में अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़कों की हालत खस्ता है। सीसीटीवी और वाईफाई के नाम पर बड़े बड़े विज्ञापन दिखाई देते है लेकिन योजना मात्र छलावे के अलावा कुछ और नजर नहीं आती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इस सरकार ने दिल्ली की जनता को सिर्फ धोखा देने गुमराह करने और सब्जबाग दिखाने के सिवाय कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर रूके हुए कामों को गति देने के अलावा भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed