{"_id":"638efa73f47da014706b70e5","slug":"arvind-kejriwal-congratulates-the-people-of-delhi-on-the-results-of-exit-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को दी बधाई, कहा- जनता ने फिर से किया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को दी बधाई, कहा- जनता ने फिर से किया भरोसा
Tue, 06 Dec 2022 01:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:46 PM IST
सार
एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने फिर से भरोसा किया है। उम्मीद है कि ऐसे ही नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने फिर से भरोसा किया है। उम्मीद है कि ऐसे ही नतीजे आएंगे। गुजरात को लेकर पॉजिटिव हैं। नई पार्टी ने एंट्री की है। कहा जा रहा था कि गुजरात में भाजपा का गढ़ है। नई पार्टी 15 से 20 प्रतिशत वोट लेकर जाती है, तो अच्छी बात है। कल नतीजों तक इंतजार कीजिए।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों से साफ हो रहा है कि एमसीडी में दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को खूब वोट किए हैं। केजरीवाल की सरकार निगम में बनने जा रही है। दिल्ली की जनता का दिल से अभार। अब महत्वपूर्ण है कि जनता ने भाजपा के आरोपों को नकार दिया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने कहा कि शराब घोटाला मनोहर कहानियां थीं। जनता ने माना कि केजरीवाल ईमानदारी और काम की राजनीति करते हैं। कट्टर ईमानदारी को वोट किया है। कट्टर बेइमान को हराया है। 7-8 मुख्यमंत्री, 17 केंद्रीय मंत्री निगम के चुनाव में निकाले। 27 टीवी चैनल वीडियो चलाते रहे। जनता ने कहा कि केजरीवाल घर का बेटा और भाई है। वही एमसीडी चलाएंगे।
विज्ञापन