'मोदी और अमित शाह को डेढ़ साल में ही आ गया गुरूर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस के महागठबंधन की अप्रत्याशित जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सीधे प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा है।
केजरीवाल ने कहा कि बिहार की जीत ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान और गुरूर को तोड़ दिया है। कांग्रेस को सात-आठ साल शासन के बाद अभिमान आया था जिसे जनता ने लोकसभा चुनाव में तोड़ दिया।
कांग्रेस से भाजपा की तुलना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी में डेढ़ साल के शासन में ही अभिमान आ गया। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अभिमान को तोड़ दिया है।
इससे पहले रविवार सुबह केजरीवाल ने बिहार में महागठबंधन की जीत पर ट्वीट कर नीतीश कुमार को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई भी दी।
मोदी-शाह जी की जोड़ी को जो गुरुर और अभिमान इस एक साल के राज में ही हो गया था, इस चुनाव के नतीजों ने उसे तोड़ा है : .@ArvindKejriwal
— Aam Aadmi Party- AAP (@AamAadmiParty) November 8, 2015
यह मोदी जी के काम पर जनमत संग्रह है
केजरीवाल ने महंगाई पर भी बीजेपी सरकार को घेरा और कहा कि हर चीज में महंगाई हो रही है और देश की जनता चाहती है कि मोदी जी विदेश यात्राएं छोड़ कर देश में काम करें।
बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनके काम करने के तरीके पर जनमत संग्रह है जिसे जनता ने अस्वीकार कर दिया है।
हालांकि केजरीवाल ने ये भी स्वीकार किया कि पूरे देश में असहिष्णुता का जो माहौल था अब वह बंद होगा और प्यार की राजनीति कायम होगी।
केजरीवाल ने दिल्ली में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप पर निशाना साधते हुए कहा कि उम्मीद है कि दिल्ली में केंद्र सरकार का नाजायज और असंवैधानिक हस्तक्षेप सामाप्त होगा।
दिल्ली के अन्दर जिस तरह से केंद्र सरकार नाजायज़ और असंवेधानिक तरीके से हस्तक्षेप कर रही थी,हम उम्मीद करते हैं कि वो बंद होगा:@ArvindKejriwal
— Aam Aadmi Party- AAP (@AamAadmiParty) November 8, 2015
चार महीने पहले ही किया नीतीश का समर्थन
बता दें कि चुनाव के बहुत पहले ही केजरीवाल ने खुल कर नीतीश कुमार का समर्थन किया था और बिहार के लोगों से उनके समर्थन में वोट डालने की अपील की थी।
केजरीवाल ने अगस्त में ही नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में कार्यक्रम कर संकेत दे दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत में पूर्वांचलियों और बिहार के लोगों का बहुत बड़ा हाथ था और अब बिहार में भी लोग नीतीश का ही साथ देंगे।
इस बीच आप नेता कुमार विश्वास ने बिहार में एनडीए की हार पर चुटकी लेते हुए ट्वीट कर कहा कि अब पछताए होत क्या जब गैया चर गई खेत।
पढ़िए केजरीवाल ने क्या कहा...
'पूरे देश में जो असहिष्णुता का माहौल बनाया गया था, मुझे उम्मीद है कि अब ये सब बंद होगा और प्यार की राजनीति कायम होगी' : .@ArvindKejriwal
— Aam Aadmi Party- AAP (@AamAadmiParty) November 8, 2015
VIDEO .@ArvindKejriwal ppl want PM to focus on centre. wants him to cancel his foreign trips & work #BiharResults https://t.co/D6GQf9L89D
— Free Again (@PoliTrick_) November 8, 2015
The results of Bihar are a referendum on the work and working style of PM Modi : .@ArvindKejriwal
— Aam Aadmi Party- AAP (@AamAadmiParty) November 8, 2015
Thank you Arvind Ji. https://t.co/oGOVQsmrN2
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 8, 2015