फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind Kejriwal came out of Tihar go to Hanuman temple at 11 am on Saturday

'मैं आ गया': तिहाड़ जेल से बाहर आए केजरीवाल, आज 11 बजे जाएंगे हनुमान मंदिर; एक बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Sat, 11 May 2024 01:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2024 01:05 AM IST
सार

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से केजरीवाल का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद‘ समेत कई नारे लगाए। 

विज्ञापन
arvind Kejriwal came out of Tihar go to Hanuman temple at 11 am on Saturday
तिहाड़ से घर पहुंचे केजरीवाल - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उन्हें लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कई मंत्री और सैकड़ों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल पहुंचे। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर केजरीवाल का स्वागत किया। बाहर आते ही केजरीवाल ने कहा कि देश को तानाशाही से बचाना है। इस तानाशाही से बचाने के लिए देश के 140 करोड़ लोगों को मिलकर लड़ना पड़ेगा। केजरीवाल आज सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप लोगों के बीच में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कहा था न कि जल्दी आऊंगा। मैं आ गया। मैं सबसे पहले भगवान हनुमान के चरणों में वंदना करना चाहता हूं। उनके आशीर्वाद से मैं आप सब लोगों के बीच में हूं। मैं दिल्ली समेत देशभर के करोड़ों लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं। देशभर के लोगों ने मुझे आशीर्वाद भेजा है। सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिसकी वजह से मैं आप सब के बीच में हूं। भगवंत मान समेत अन्य नेताओं से गले मिलकर केजरीवाल ने सबका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए
कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से केजरीवाल का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद‘ समेत तमाम नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई भी देते दिखे। कार्यकर्ता पटाखे भी लेकर आए थे। जैसे ही केजरीवाल जेल से बाहर निकले, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। पुलिस ने भी सुरक्षा कड़ी की हुई थी। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए। केजरीवाल ने कार की छत खोलकर सभी का अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed