फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal attacks centre government for not allowing door step delivery of ration in Delhi says no worry we implemented in Punjab

केजरीवाल का केंद्र पर तंज: आपने दिल्ली में राशन की डोरस्टेप डिलीवरी नहीं होने दी, अब पंजाब को देखकर पूरा देश करेगा लागू

Mon, 28 Mar 2022 02:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Mar 2022 02:15 PM IST
सार

पंजाब सरकार द्वारा डोरस्टेप डिलीवरी ऑफ राशन योजना के लागू करने की घोषणा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर करारा हमला किया है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal attacks centre government for not allowing door step delivery of ration in Delhi says no worry we implemented in Punjab
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली सरकार की महत्वकांक्षी योजना 'घर-घर राशन की डिलीवरी' भले ही राजधानी में लागू न हो पाई हो लेकिन सोमवार(28 मार्च) को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इसे प्रदेश में लागू करने की घोषणा की है। पंजाब के सीएम मान की इस घोषणा के बाद आप के संयोजक और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राशन की डोरस्टेप डिलीवरी की घोषणा की है और यह जल्द ही राज्य में लागू हो जाएगा। हम बीते चार साल से इस योजना को दिल्ली में लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हमने इसे लेकर सारी योजना बना ली थी लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे रोक दिया।
विज्ञापन


एक कहावत है कि, जिस आइडिया का समय आ जाता है उसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने हमें दिल्ली में ये योजना लागू नहीं करने दी, तो कोई बात नहीं, हम इसे पंजाब में लागू करेंगे और फिर पूरा देश इसकी मांग करेगा। यह उसी तरह पूरे देश में लागू होगा जैसे मोहल्ला क्लीनिक योजना लागू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed