फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal attacked the Election Commission and BJP for splitting votes in Delhi

केजरीवाल का बड़ा दावा: दिल्ली में AAP के वोटर्स का नाम हटवा रही भाजपा, चुनाव आयोग को लेकर कही ये बात

Fri, 06 Dec 2024 12:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Dec 2024 12:29 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका इसमें संदिग्ध है। जिनको हटाने की एप्लीकेशन आती है उनकी लिस्ट को आयोग की वेबसाइट पर डालना होता है। लेकिन, वहां कुछ नहीं है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal attacked the Election Commission and BJP for splitting votes in Delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। केजरीवाल का आरोप है कि दिल्ली में भाजपा गुपचुप तरीके से वोट कटवा रही है। उन्होंने कहा कि शाहदरा विधानसभा में एक महीने में पिछले एक महीने में भाजपा ने 11 हजार 18 वोट कटाने की एप्लीकेशन दी है। यह सिलसिला जारी है। 1000-500 वोट कटवाने की एप्लीकेशन देते हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने लेटरहेड पर वोट काटने का आवेदन दिया है। पिछले 1-1.5 महीने में उन्होंने 11,000 लोगों के वोट काटने का आवेदन दिया है और वो प्रक्रिया चल रही है। आवेदनों में कहा गया है कि ये 11,018 लोग या तो कहीं और चले गए हैं या उनकी मौत हो गई है। हमने 500 को रैंडम तरीके से चेक किया। इन 500 में से 372 लोग वहीं (अपने पते पर) रह रहे थे। वो कहीं और नहीं गए। यानी उनकी 75% लिस्ट गड़बड़ है। जब हमने पता किया तो पता चला कि इनमें से ज़्यादातर वोटर आप के वोटर निकले। अगर एक विधानसभा क्षेत्र से 6% वोट कटते हैं तो चुनाव कराने का क्या मतलब है?  एक लाख 86 हजार के करीब वोट हैं, भाजपा इनमें से 11 हजार के लगभग वोट कटवाने की एप्लीकेशन दे चुकी है। अभी पता नहीं कितनी एप्लीकेशन आएगी।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका इसमें संदिग्ध है। जिनको हटाने की एप्लीकेशन आती है उनकी लिस्ट को आयोग की वेबसाइट पर डालना होता है। लेकिन, वहां कुछ नहीं है। केवल 487 एप्लीकेशन दिख रही है, जिसमें वोटर को हटाने की एप्लीकेशन हैं। जबकि चुनाव आयोग इन पर कार्रवाई कर चुका है। चुनाव आयोग चोरी-छिपे भाजपा की एप्लिकेशन पर काम कर रहा है। 14 विधानसभा में जनकपुरी विधानसभा से भाजपा की ओर से 6 हजार के करीब वोटर को हटाने की एप्लीकेशन आई है। संगम विहार में पांच हजार, आरके पुरम में चार हजार के करीब एप्लिकेशन मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed