{"_id":"583c0ae64f1c1bb412de521e","slug":"arvind-kejriwal-attack-on-center-government-on-note-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का केंद्र सरकार पर आरोप, नोटबंदी से 10 गुना बढ़ा कालाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का केंद्र सरकार पर आरोप, नोटबंदी से 10 गुना बढ़ा कालाधन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Nov 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
- फोटो : amar ujala
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद से कालाधन दस गुणा बढ़ा है। केजरीवाल ने कहा कि इस समय जमीन कैश में बिक रही हैं। उन्होंने केंद्र से सवाल पूछा कि बैंक से कैश निकालने की छूट कब मिलेगी।
विज्ञापन
संसद में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर भी केजरीवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम सवालों का सामना ही नहीं करना चाहते हैं। इसी वजह से वह संसद में जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर में कटौती की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पीएम संसद से भाग रहे हैं। इससे यह शक पुख्ता होता है कि सहारा और बिड़ला की डायरी में उन्हें जो पैसे देने की बात है, कहीं वो सच तो नहीं है।
विज्ञापन