केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों से जुड़े होटलों को किया अलग, सुधरते हालात के चलते लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की सुविधा के तहत अस्पतालों से होटलों को जोड़ा गया था, लेकिन काफी समय से राजधानी में मरीजों की संख्या कम हो रही है, जिसके चलते आज दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अस्पतालों से जुड़े इन होटलों के खाली रहने के कारण इन्हें अब अलग किया जा रहा है।
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ होटलों को कोविड-19 महामारी के इलाज के लिए बेड बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली के अस्पतालों से जोड़ा गया था। दिल्ली में सुधरते हालात को देखते हुए और बीते काफी समय से इन होटलों के बेड खाली रहने की वजह से सरकार ने इन होटलों को अलग करने का फैसला किया है।'
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अधिकारियों के साथ बैठक में इस विषय पर चर्चा की जिसके बाद यह फैसला लिया। पिछले कुछ दिनों में राजधानी में कोरोना मरीजों की कम होती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बैठक बुलाई थी।
Some hotels were attached to hospitals to increase the number of COVID beds. In view of the improving situation and all hotel beds lying vacant for the last many days, these hotels are now being released.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 29, 2020
एंटीजन टेस्ट निगेटिव आने के बाद भी होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट
वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एंटीजन टेस्ट निगेटिव आने वालों का भी आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने को कहा है। केजरीवाल ने कहा कि, वर्तमान निर्देश में ये बात कही गई है कि अगर मरीज का एंटीजन टेस्ट निगेटिव आता है लेकिन उसमें लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन कराने को कहा है।
Existing guidelines say that if any patient’s antigen test is negative but has symptoms, RT-PCR test must be done on him. I directed the officers today to ensure strict compliance of these guidelines.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 29, 2020