{"_id":"5e5cdb0b8ebc3ec75066fd82","slug":"arvind-kejriwal-announce-compensation-of-1-crore-for-the-family-of-ib-official-ankit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने किया एलान, आईबी कांस्टेबल अंकित के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने किया एलान, आईबी कांस्टेबल अंकित के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
Mon, 02 Mar 2020 03:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 02 Mar 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
अंकित शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हिंसा में मारे गए आईबी के अफसर अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने का एलान किया है। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल के परिजनों को भी एक करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के का एलान किया था। गौरतलब है कि आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा का शव चांद बाग के एक नाले से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
अंकित के शरीर पर मिले चाकू के अनगिनत निशान
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में तैनात अंकित शर्मा की उपद्रवियों ने बेरहमी से हत्या की थी। उनके शरीर पर चाकू के अनगिनत निशान मिले हैं। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित के शरीर का कोई भी हिस्सा नहीं बचा, जहां चाकू नहीं मारा गया हो। आंत को भी निकाल लिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में इतने जख्म उन्होंने पहले कभी नहीं देखे।
उपद्रवियों ने अंकित की हत्या करने के बाद शव को चांद बाग के नाले में फेंक दिया था। आशंका है कि कम से कम चार लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है।