{"_id":"67727b0db620cc272909ecc8","slug":"arvind-kejriwal-again-targets-bjp-on-rohingya-issue-in-delhi-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP vs BJP: रोहिंग्याओं को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना; केंद्रीय मंत्री पुरी ने दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP vs BJP: रोहिंग्याओं को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना; केंद्रीय मंत्री पुरी ने दिया ये जवाब
Mon, 30 Dec 2024 04:22 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 30 Dec 2024 04:22 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आप और अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच में तो बदलेगा नहीं। रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं यह पूरे देश को पता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने की मांग की है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरदीप पुरी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहां-कहां रोहिंग्याओं को बसाया गया है इनके पास सारा डाटा है। ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी दी है। केजरीवाल के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच में तो बदलेगा नहीं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पुरी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि, 'झूठ की धूप से तो बर्फ भी नहीं पिघलती, सच तो फिर भी चट्टान की तरह होता है! एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच में तो बदलेगा नहीं...हां आपके झूठे होने का बार-बार प्रमाण जरूर देगा। सच्चाई यह है कि आज तक कहीं भी किसी भी रोहिंग्या को कोई भी ईडब्ल्यूएस फ्लैट नहीं दिया गया है। केजरीवाल जी के विधायक ने उन्हें दिल्ली में बसाकर, उन्हें मुफ्त राशन, पानी और बिजली के साथ हर एक को दस हजार देकर उनका वोटर कार्ड बनवाया है'।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सिंह ने आगे कहा कि क्योंकि रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं यह पूरे देश को पता है। इनकी तो फितरत ऐसी है कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं। केजरीवाल का रोहिंग्या को बार-बार सपोर्ट करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। जिस ट्वीट को आधार बनाकर ये झूठ फैला रहे हैं, उसका स्पष्टीकरण उसी दिन महज कुछ घंटे बाद गृह मंत्रालय व मेरे द्वारा दे दिया गया था।
विज्ञापन