फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arun Jaitley presents Delhi Budget in Parliament, power subsidy announced

फुहारों से मिला सुकून बजट में मिली राहत

Fri, 18 Jul 2014 09:29 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley presents Delhi Budget in Parliament, power subsidy announced

1.20 रुपये प्रति यूनिट तक की छूट

विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में शुक्रवार को दिल्ली का बजट पेश किया। इसमें बिजली कीमतों पर दी गई 260 करोड़ रुपये की सब्सिडी सबसे अहम रही।

इसमें 0-200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 1.20 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। जबकि 200-400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 80 तक की छूट दिए जाने की घोषणा की गई है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को ही डीईआरसी ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की थी। इससे दिल्लीवासियों में भारी असंतोष व्याप्त हो गया था। अब सरकार ने बिजली पर सब्सिडी की घोषणा करके लोगों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

पानी के लिए बनेंगे पक्के टैंक

Arun Jaitley presents Delhi Budget in Parliament, power subsidy announced

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए दिल्ली में पानी की समस्या से निपटने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का भी प्रस्ताव बजट में रखा। इसके साथ ‌ही दिल्ली की परिवहन व्यवस्था सुधारने के लिए बजट में प्रस्ताव है।

इसके अलावा जेजे स्लम में सामु‌दायिक शौचालय की स्थापना होगी। रोहिणी में एक म‌ल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के साथ 50 डाएल‌िसिस केंद्र भी खोले जाएंगे।

ज्यादा से ज्यादा नाइट सेंटर खोले जाएंगे और चार नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की भी घोषणा वित्त मंत्री की तरफ से की गई है।

कोई टैक्स नहीं बढ़ेगा

Arun Jaitley presents Delhi Budget in Parliament, power subsidy announced

36776 करोड़ रुपये के दिल्ली के बजट में किसी भी तरह के टैक्स में कोई बढ़ोतरी न किए जाने की घोषणा की गई।

वहीं, शिक्षा में सुधार के‌ लिए भी विशेष तरह का आर्किटेक्चर एंड डिजाइन स्कूल घोषणा की।

साथ ही लड़कियों की शिक्षा को और मजबूत बनाने के लिए उन दोनों विधानसभा क्षेत्र में लड़कियों का सरकारी हाईस्कूल खोले जाने की घोषणा हुई, जिनमें अभी तक नहीं खोले जा सके हैं।

विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन की सीमा भी बढ़ी

Arun Jaitley presents Delhi Budget in Parliament, power subsidy announced

वृद्ध लोगों का ध्यान रखते हुए ‌इस बजट में वृद्धावस्था पेंशन की सीमा बढ़ाकर 4.30 लाख कर दिया है। वहीं कामकाजी ‌महिलाओं के लिए भी इस बजट में प्रा‍वधान है।

कई प्रदेशों से दिल्ली में आकर रह रही ‌महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या रहने की होती जिसके चलते उन्हें दर-दर भटकना पड़ता है इसलिए सरकार ने ऐसी महिलाओं के लिए 6 नए हॉस्टल का प्रस्ताव भी बजट में रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed