{"_id":"5f479dadf71a6b6c6717f5a3","slug":"arun-dev-builder-brother-and-son-of-brother-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अरूण देव बिल्डर का भाई व भाई का बेटा गिरफ्तार, पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अरूण देव बिल्डर का भाई व भाई का बेटा गिरफ्तार, पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
Thu, 27 Aug 2020 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 27 Aug 2020 05:19 PM IST
सार
- भाई जालसाजी व बेटा सड़क दुर्घटना के मामले में हुए हैं गिरफ्तार
- कोर्ट ने बेटे को भगोड़ा घोषित किया हुआ था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अरूण देव बिल्डर के भाई व भाई के बेटे को गिरफ्तार किया है। भाई को जालसाजी व बेटे को सड़क दुर्घटना के दो मामलों में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने बेटे को भगोड़ा घोषित किया गया हुआ था। भाई फर्जी कागजातों से लोन लेकर कार खरीदता था और फिर कारों को आगे बेच देता था।
विज्ञापन
अपराध शाखा डीसीपी राजेश पावरिया के अनुसार एसीपी अरविंद कुमार व इंस्पेक्टर शिवदर्शन को सूचना मिली थी कि कोर्ट ने वर्ष 2012 में पुलप्रह्लादपुर इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना के मामले में निखिल शर्मा को भगोड़ा घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
इस पुलिस टीम ने निखिल शर्मा को जगबीर कॉलोनी, असोला फतेहपुरबेरी से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से स्वीफ्ट डिजायर कार मिली। पूछने पर पता लगा कि कार उसके पिता की है। पिता रवि कुमार शर्मा से पूछताछ की तो वह संतुष्टपूर्ण जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
पता लगा कि पिता के खिलाफ भी मंगोलपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। रवि कुमार शर्मा फर्जी कागजात से लोन लेकर कार खरीदता था और फिर उन्हें आगे बेच देता था। इस तरह उसने काफी कारें खरीदी थीं। निखिल नशा लेना का आदि है। वह नशे में तेज रफ्तार से कार चलाता था। इस तरह उसने दो सड़क दुर्घटनाएं कर दी थीं। उसे नशा मुक्ति केन्द्र भी भेजा गया था।
रवि कुमार ने बताया कि पहले वह अपने भाई की कंपनी अरूण देव बिल्डर्स के साथ काम करता था। अरूण देव बिल्डर घाटे में चला गया और उसके खिलाफ काफी लोगों ने मामला दर्ज करा दिया था। इसके बाद मूलरूप से राजा पार्क, देवली रोड खानपुर निवासी रवि कुमार वर्ष 2012-13 में जालसाजों के संपर्क में आया और जालसाजी करने लगा। शुरू में ये इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। बाद में भाई के साथ काम करने लगा। निखिल कुमार ने बीबीए के पढ़ाई पूरी नहीं की थी।