{"_id":"6b01c2b40248ec5658051d25","slug":"artworks-created-from-waste-plastic-haryana-sends-a-message-of-environmental-conservation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164209-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बेकार प्लास्टिक से बनाईं कलाकृतियां, हरियाणा दे रहा पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बेकार प्लास्टिक से बनाईं कलाकृतियां, हरियाणा दे रहा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के हरियाणा पवेलियन में दिख रहा कला और पर्यावरण संरक्षण का संगम
शनि पाथौली
नई दिल्ली। प्लास्टिक का कचरा पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में अगर इसी कचरे को कला का माध्यम बना दिया जाए तो यह पर्यावरण संरक्षण के साथ रचनात्मकता की भी मिसाल बन सकता है। भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन में कुछ ऐसा ही अनोखा प्रयोग देखने को मिल रहा है।
यहां कलाकार प्लास्टिक कचरे को कला के रूप में बदलने की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य केवल खूबसूरत कलाकृति तैयार करना नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना भी है।
हरियाणा के स्टॉलों पर हरियाणा की पारंपरिक कला और आधुनिक उद्यमिता का मेल भी देखने को मिल रहा है। मिट्टी के बर्तन, कृत्रिम आभूषण, जैविक और हर्बल उत्पाद, फुलकारी कढ़ाई, कांच के खिलौने, खेलकूद से जुड़े सामान, परिधान और इत्र जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा हरियाणवी खानपान के स्वाद से भी लोग रूबरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
कारीगरों और छोटे कारोबारियों को मिला मंच
हरियाणा पवेलियन में इस बार केवल बड़े उद्योगों और सरकारी योजनाओं को ही प्रदर्शित नहीं किया जा रहा, बल्कि स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, छोटे कारोबारियों को भी अपनी प्रतिभा और उत्पाद दिखाने का अवसर दिया गया है। पवेलियन में 10 कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों के साथ 22 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को जगह दी गई है।
परंपरा के साथ आधुनिकता की भी झलक
हरियाणा पवेलियन की एक और खासियत यह है कि यहां प्रदेश की ग्रामीण संस्कृति और आधुनिक विकास को एक साथ प्रस्तुत किया गया है। पवेलियन में पारंपरिक हरियाणवी चौपाल बनाई गई है, जो ग्रामीण जीवन और आपसी मेलजोल की संस्कृति को दर्शाती है। वहीं, आधुनिक तकनीक से जुड़ी गतिविधियों के लिए एआई और संवर्धित वास्तविकता (एआर) आधारित सेल्फी बूथ भी लगाए गए हैं। पवेलियन में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की झलक भी दिखाई गई है।