फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ARTO sends notice to Noida roadways

महंगा होगा बस का सफर!

Sat, 12 Apr 2014 02:03 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 12 Apr 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
ARTO sends notice to Noida roadways

घाटे की मार झेल रहे नोएडा रोडवेज प्रबंधन को परिवहन विभाग ने जोर का झटका दिया है।

विज्ञापन


यूपी रोडवेज के नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से अब हर महीने अतिरिक्त कर वसूला जाएगा। एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय) की तरफ से रोडवेज प्रबंधन को नोटिस भेजकर 18.56 लाख रुपये की राशि बतौर कर के रूप में मांगी गई है।

सिटी बसों का संचालन पहले ही रोडवेज को महंगा पड़ रहा है। ऐसे में अतिरिक्त कर मांगकर परिवहन विभाग ने रोडवेज के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: संडे को भी खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय
विज्ञापन


परिवहन मुख्यालय की तरफ से हाल ही में एक पत्र आया है। इसमें रोडवेज बसों से अतिरिक्त कर वसूलने के आदेश दिए गए हैं। विभाग ने अपने रिकॉर्ड को खंगाल लिया है, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से संचालित होने वाली 211 बसों का ब्योरा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बसों पर करीब एक महीने का 18.56 लाख रुपये कर बनता है, जिसे वसूलने के लिए शुक्रवार को एआरटीओ ने नोटिस भेजा है। साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रत्येक महीने का कर 15 तारीख तक जमा कराना होगा। अगर इस अवधि में कर नहीं जमा कराया गया तो 5 फीसदी जुर्माना लगाया जाएगा।

क्या बढ़ेगा किराए का बोझ?
रोडवेज पर अतिरिक्त कर का बोझ पड़ा तो इसका असर किराए पर भी पड़ सकता है। रोडवेज प्रबंधन अपने घाटे को पूरा करने के लिए किराए का बोझ भी बढ़ा सकता है। हालांकि, फिलहाल ऐसी किसी संभावना से इंकार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed