{"_id":"e2aa648c3c7f792e3eed3466b5e6cd98","slug":"arrested-six-crooks-who-are-divided-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का माल माल बांट रहे छह बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती का माल माल बांट रहे छह बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाल, नोएडा
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में जेवर के जहांगीरपुर कस्बे में किराना व्यापारी के घर हुई डकैती डालने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, चार बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
उनके पास से एक लाख दो हजार रुपये और जेवरात बरामद हुए हैं। घटना के बाद बृहस्पतिवार को एक चीनी मिल में माल का बंटवारा करते हुए उनको गिरफ्तार किया गया। उनसे पिस्टल और तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन
एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को किराना व्यापारी संजय अग्रवाल के घर से डकैत लाखों रुपये का सामान ले गए थे। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि किराना व्यापारी के घर डाका डालने वाले बदमाश बंटवारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने चीनी मिल से छह बदमाशों को दबोच लिया लेकिन चार भाग गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान बुलंदशहर निवासी सोनू, जहांगीरपुर निवासी रिंकू वाल्मिकी, मोनू, अरुण, बंटू और योगेश के रूप में हुई है।
बदमाशों के कब्जे से लूटे गए सोने और चांदी के जेवर भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि उनके साथी जहांगीरपुर निवासी रिंकू, दानिश व सुशील समेत चार बदमाश भागने में सफल रहे। सोनू ने बताया की उसने पिस्टल भूड़, बुलंदशहर निवासी संजय शर्मा से ली थी, जो इन दिनों जेल में है।
आरोपियों ने दुकान से घर तक व्यापारी का पीछा किया था और जब वह गेट पर पहुंचा तो उसे धक्का देकर वे भी घर में घुस गए थे। डाका डालने के बाद वे जेवर और नकदी लेकर चीनी मिल के पास गए थे और वहीं पर झाड़ियों में जेवरात छिपाए थे। एसपी ने बताया कि मामले में पूरी कहानी पड़ोसी दानिश और मोनू ने रची थी। कुल 10 लोग वारदात में शामिल थे।