फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Army soldiers looted unconscious in Delhi

बेहोश कर सेना के सिपाही को लूटा, तीन दिन तक बेहोश पड़ा रहा जवान

Sun, 16 Jul 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Army soldiers looted unconscious in Delhi
फाइल
कश्मीरी गेट इलाके में सेना के सिपाही को बेहोश कर लूटने का मामला सामने आया है। तीन दिनों तक बेहोश रहने के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलत: नल्लौर (आंध्र प्रदेश) निवासी मल्लिकार्जुन (38) भारतीय सेना में सिपाही है। उसकी तैनाती 74 आर्म्ड रेजीमेंट हिसार में है। 9 जुलाई को छुट्टी खत्म होने के बाद वह नल्लौर से दिल्ली आया। 
विज्ञापन


हिसार लाने के लिए वह कश्मीरी गेट बस अड्डा पहुंचा। बस अड्डे के पास पेशाब करने के दौरान किसी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और नाक पर रुमाल रख दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीन दिन तक वहीं बेहोश पड़ा रहा। 12 जुलाई को उसे होश आने पर मल्लिकार्जुन ने एक राहगीर से मदद मांगी। राहगीर उसे एक रैनबसेरे में ले गया। नशे की वजह से सिपाही वहीं सो गया। अगले दिन पीड़ित ने केयर टेकर को सारी बात बताई। 


मल्लिकार्जुन ने पुलिस को बताया कि बदमाश उसका बैग लूट ले गए। बैग में कपड़े, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, 4,500 रुपये और मोबाइल था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed