फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Army soldier arrested for misdeed with a woman on the pretext of marriage in khurja

सेना का जवान गिरफ्तार: पहले विधवा से की दोस्ती, फिर किया 'मांग सजाने' का वादा; इसी बात पर सालों बनाए संबंध

Sat, 23 Sep 2023 07:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 23 Sep 2023 07:51 PM IST
सार

अप्रैल माह 2023 में पीड़िता को जानकारी हुई कि आरोपी ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। पीड़िता आरोपी के घर गई और उसके परिवार के लोगों से शिकायत की। वहां आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया। 

विज्ञापन
Army soldier arrested for misdeed with a woman on the pretext of marriage in khurja
गिरफ्तार जवान तनुज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आर्मी के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। 

विज्ञापन

सीओ वरुण सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत दी थी। महिला का कहना था कि उसके पति की साल 2016 में मौत हो गई थी। उसकी छह साल की बेटी भी है। पति की मौत के बाद मोबाइल के माध्यम से कासगंज के थाना सोरो में स्थित प्रहलादपुर निवासी तनुज से उसकी दोस्ती हो गई थी। तनुज वर्तमान में उत्तराखंड के जिला चमोली के जोशीमठ की यूनिट में तैनात है। दोस्ती के बाद तनुज पीड़िता से मिलने लगा। इसी दौरान आरोपी ने महिला को शादी का प्रस्ताव भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने शादी के लिए परिवार से मिलने की बात कही, लेकिन आरोपी बात घुमाता रहा। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अप्रैल माह 2023 में पीड़िता को जानकारी हुई कि आरोपी ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। 

विज्ञापन

पीड़िता आरोपी के घर गई और उसके परिवार के लोगों से शिकायत की। वहां आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed