फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arms supplier arrested after encounter on Wazirabad bridge

वजीराबाद पुल पर मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2020 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Arms supplier arrested after encounter on Wazirabad bridge
गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला।

उत्तरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने शुक्रवार सुबह वजीराबाद पुल पर मुठभेड़ के बाद एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। कार सवार आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेरठ स्थित बाजार पेड़ामल निवासी वसीम (27) के रूप में हुई है। उस पर वर्ष 2018 में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में हत्या का मामला दर्ज है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 9 पिस्टल, एक कट्टा, एक मैगजीन, 128 कारतूस और एक ब्रेजा कार बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली में चुनाव को लेकर स्पेशल स्टाफ की टीम लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस को जानकारी मिली कि दिल्ली व एनसीआर के बदमाशों को मेरठ से हथियार सप्लाई किए जा रहे हैं। पुलिस दिल्ली व उत्तर प्रदेश में अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। पुलिस को सूचना मिली कि एक हथियार सप्लायर 1 फरवरी की सुबह हथियार का खेप लेकर वजीराबाद पुल पर आने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने इस सूचना पर वहां घेराबंदी की। सुबह करीब पौने सात बजे पुलिस ने पुल के पास एक ब्रेजा कार खड़ी देखी। शक होने पर दो पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर कार के पास पहुंचे। लेकिन कार के बाहर टहल रहा बदमाश पुलिसकर्मियों को देखकर उस पर गोली चला दी। बदमाश की ओर से चलाई दो गोली पुलिसकर्मियों को नहीं लगी। बदमाश ने तीसरी गोली भी चलाने की कोशिश की लेकिन गोली पिस्टल में फंस गई। पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवा में एक राउंड गोली चलाकर बदमाश को दबोच लिया। 


एसी के ब्लोअर में छुपाकर रखा था हथियार 
पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने हथियारों और कारतूस को कार की एसी के ब्लोअर, डेस बोर्ड और डिग्गी में छुपाकर रखा था। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 9 पिस्टल, कट्टा, 9 मैगजीन और 128 कारतूस मिले। तिमारपुर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रयास और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरूआती पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह हथियार उसे उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में बंद एक बदमाश ने एक आदमी का मार्फत से भिजवाया था। उसे हथियार को दिल्ली के बदमाशों तक पहुंचानी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed