{"_id":"6256b5ba56b6282cc03e9c44","slug":"arms-smuggler-zaheeruddin-arrested-from-delhi-airport-was-trying-to-escape-to-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को बड़ी सफलता: दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया जहीरुद्दीन, यूएई भागने की फिराक में था हथियार तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को बड़ी सफलता: दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया जहीरुद्दीन, यूएई भागने की फिराक में था हथियार तस्कर
Wed, 13 Apr 2022 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:06 PM IST
सार
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया और एयरपोर्ट से जहीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। जहीरुद्दीन पश्चिमी यूपी में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्राइम ब्रांच टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से जहीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। जहीरुद्दीन पश्चिमी यूपी में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। इतना ही नहीं वह अवैध हथियारों की फैक्टरी भी चलाता है। जहीरुद्दीन लंबे समय से फरार चल रहा था और यूएई भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया। इसी दौरान सूचना मिली की जहीरुद्दीन दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने वाला है। आनन-फानन टीम के सदस्यों ने मोर्चा संभाला और जहीरुद्दीन को धर दबोचा। पुलिस इसके अन्य साथियों और फैक्ट्रियों के बारे में जानकारी करने में जुटी है। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन