फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Argument in 200 crore money laundering case involving Sukesh and actress Jacqueline Fernandez adjourned

मनी लॉन्ड्रिंग केस: सुकेश और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े मामले में बहस टली, जांच अधिकारी को लगी फटकार

Tue, 13 Dec 2022 01:07 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Dec 2022 01:07 AM IST
सार

अदालत ने जांच अधिकारी को समय पर नहीं आने के लिए फटकार भी लगाई। अदालत ने मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तय की है। वहीं सुनवाई के दौरान मामले में आरोपी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सोमवार को कोर्ट में पेश हुईं।

विज्ञापन
Argument in 200 crore money laundering case involving Sukesh and actress Jacqueline Fernandez adjourned
पटियाला कोर्ट पहुंचीं जैकलीन - फोटो : ANI

विस्तार

अदालत ने सोमवार को सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी को प्रत्येक आरोपी की भूमिका पर लिखित दलील दाखिल करने का निर्देश देते हुए अभियोग पर सुनवाई स्थगित कर दी। अदालत ने जांच अधिकारी को समय पर नहीं आने के लिए फटकार भी लगाई। अदालत ने मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तय की है। वहीं सुनवाई के दौरान मामले में आरोपी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सोमवार को कोर्ट में पेश हुईं।

विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने सोमवार को शुरुआती दलीलें सुनने के बाद आरोप पर दलीलों पर सुनवाई टाल दी। अदालत ने विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) को पैसे के मामले में प्रत्येक अभियुक्त की विशिष्ट भूमिका पर बहस करने का निर्देश दिया। अदालत ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष प्रत्येक अभियुक्त से संबंधित अपनी लिखित दलीलें भी दाखिल कर सकता है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग जेल में हैं। कड़े कानून के चलते उन्हें जमानत नहीं मिल रही है। वे निष्पक्ष सुनवाई का अपना अधिकार मांग रहे हैं। आप आरोपी के हिसाब से दलीलें शुरू करें और लिखित पक्ष रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अदालत ने एसपीपी से कहा कि अपराध की आय पर कोई विवाद नहीं है। इस मामले में मेरी चिंता केवल यह देखने की है कि आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध बनता है या नहीं। जैकलीन फर्नांडिस की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल ने अदालत से आग्रह किया कि वह ईडी को एक बयान देने का निर्देश दे कि इन आरोपी व्यक्तियों के संबंध में जांच पूरी हो चुकी है। सुनवाई के दौरा देरी से पहुंचने पर अदालत ने जांच अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा आप इसे हल्के से नहीं ले सकते।

विज्ञापन

ठग सुकेश की पत्नी लीना की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
हाईकोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दर्ज किया है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने पुलिस को अपना पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 2 फरवरी तय की है।

याची लीना के वकील ने कहा कि उनकी मुवक्किल एक तमिल अभिनेत्री और समाज में मजबूत जड़ों वाली डॉक्टर हैं। उनके खिलाफ दर्ज छह धाराएं जमानती हैं और अन्य छह अपराध गैर-जमानती हैं।आरोप है कि लीना ठगी के मामले की रणनीतिकार होने के साथ-साथ अपने पति सुकेश द्वारा अपराध की आय को सफेद करने के लिए बनाई गई योजनाओं के पीछे का दिमाग और प्रमुख कारक हैं।
लीना के खिलाफ ईडी ने मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है।

लीना के वकील ने कहा कि मामले में आरोपपत्र दायर किया जा चुका है और जांच पूरी होने के बाद उन्हें जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि ट्रायल लंबा चलेगा। इसके अलावा एक महिला होने के नाते लीना विशेष सुरक्षा की हकदार हैं।

नोरा ने जैकलीन पर दर्ज कराया मानहानि का केस
अभिनेत्री नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि जैकलीन ने अपने बयानों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। बता दें कि सुकेश के 200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन व नोरा आरोपी हैं। वह इस केस में गवाह भी हैं और पहले ही बयान दर्ज करा चुकी हैं। नोरा पर सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने के आरोप हैं। फतेही ने दावा किया कि वह ‘साजिश की शिकार’ थीं न कि ‘साजिशकर्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed