फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI less than 100 recorded in Noida and Greno after 70 days

बारिश ने धोया प्रदूषण: 70 दिन बाद नोएडा और ग्रेनो के लोगों को मिली शुद्ध हवा, 100 से भी कम दर्ज हुआ एक्यूआई

Mon, 09 Dec 2024 10:09 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Dec 2024 10:09 PM IST
सार

सर्दी के मौसम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा का हवा काफी प्रदूषित हो जाती हैं। इस बार भी एक अक्तूबर से वायु प्रदूषण येलो, ऑरेंज और रेड जोन में चल रहा हैं, लेकिन रविवार रात की बारिश ने वायु प्रदूषण को धो दिया।

विज्ञापन
AQI less than 100 recorded in Noida and Greno after 70 days
नोएडा की तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को हवा की  सेहत में  सुधार दिखा। दोनों शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन जोन में 100 के नीचे रहा हैं। नोएडा का एक्यूआई 92 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 94 रहा हैं। इससे पहले 70 दिन पहले एक्यूआई ग्रीन जोन में रहा था। बारिश ने वायु प्रदूषण के साथ-साथ पेड़-पौधों पर जमा धूल को भी धो दिया हैं। पेड़ साफ होने और धूल दबने से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश से तापमान गिरा और ठंड बढ़ी हैं।

विज्ञापन

सर्दी के मौसम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा का हवा काफी प्रदूषित हो जाती हैं। इस बार भी एक अक्तूबर से वायु प्रदूषण येलो, ऑरेंज और रेड जोन में चल रहा हैं, लेकिन रविवार रात की बारिश ने वायु प्रदूषण को धो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले छह दिन मिली थी राहत
सर्दी के मौसम में एक्यूआई का ग्रीन जोन में पहुंचना मुश्किल होता हैं। इस साल यह पहली बार हुआ हैं। जबकि वर्ष 2023 में एक अक्तूबर से 9 दिसंबर के बीच नोएडा का एक्यूआई 5 अक्तूबर और ग्रेनो का एक्यूआई 17 अक्तूबर को ग्रीन जोन में रहा था। जबकि वर्ष 2022 में 6 से 11 अक्तूबर के बीच दोनों शहर का एक्यूआई डार्क ग्रीन व ग्रीन जोन में रहा था।

विज्ञापन

गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी
नोएडा में अगले सात दिनों में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री तक तापमान के रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट भी संभव है। अब तेजी  से सर्दी बढ़ने का पूर्वानुमान है।

09 दिसंबर को एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति

शहर एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा 94
नोएडा 92
फरीदाबाद 60
गाजियाबाद 135
गुरुग्राम 156
दिल्ली 186
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed