Delhi Pollution: दिवाली से पहले बिगड़ा AQI, आज से सुधार की उम्मीद: दशहरे से NCR में इतना रहा प्रदूषण का स्तर
देश की राजधानी दिल्ली में दशहरे पर आतिशबाजी से हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं सामान्य से एक डिग्री नीचे न्यूनतम तापमान लुढ़का है। जबकि सुबह और शाम को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत एनसीआर में इतना रह एक्यूआई
रविवार को भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.442 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार को हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.458 फीसदी और मंगलवार को 0.778 फीसदी हो सकती है। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के आंकड़ों के अनुसार खुले में कूड़ा जलने से होने वाले धुआं 1.896 फीसदी रहा। एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 177 रहा, जो मध्यम श्रेणी है। साथ ही, गाजियाबाद में 265, ग्रेटर नोएडा में 228, नोएडा में 243 और गुरुग्राम में 169 एक्यूआई रहा।
आज आसमान में छाए रहेंगे बादल
इधर, रविवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। समग्र रूप से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, दोपहर में धूप परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही दिन के तापमान में भी कमी आएगी। सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दशहरे पर कब कितना रहा एक्यूआई
2023-----243 (25 अक्तूबर)
2022-----79 (06 अक्तूबर)
2021-----284 (16 अक्तूबर)
2020-----353 (26 अक्तूबर)
2019-----112 (09 अक्तूबर)
2018-----326 (20 अक्तूबर)
2017-----196 (01 अक्तूबर)
2016-----223 (12 अक्तूबर)
2015-----292 (23 अक्तूबर)
(नोट: यह आंकड़े सीपीसीबी के अनुसार हैं)
विभिन्न इलाकों में एक्यूआई
-आनंद विहार------456
-रोहिणी----------443
-अलीपुर---------420
-विवेक विहार------397
-वजीरपुर---------373
-पंजाबी बाग-------372
-मंदिर मार्ग--------372
-बवाना----------369
-जहांगीरपुरी-------365
-द्वारका----------358
-मुंडका----------350
-ओखला फेज-2-----333
-लोधी रोड--------305
(नोट : सभी आंकड़ें सीपीसीबी के मुताबिक)