फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Apsara Border Elevated Corridor Traffic will be run on flyover without removing trees

उद्धाटन का इंतजार: निर्माण कार्य पूरा... नहीं हटाए जाएंगे पेड़; ऐसे चलेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर पर ट्रैफिक

Mon, 02 Dec 2024 08:07 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Dec 2024 08:07 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने इस क्षेत्र को वन क्षेत्र घोषित किया हुआ है। ऐसे में इन पेड़ों को काटने या हटाने की अनुमति नहीं दी गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग अब पेड़ों के साथ ही फ्लाईओवर खोलने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
Apsara Border Elevated Corridor Traffic will be run on flyover without removing trees
आनंद विहार अप्सरा बॉडर पर बने फ्लाइओवर पर पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर के बीच तैयार किया गया एलिवेटेड काॅरिडोर को आधिकारिक तौर पर उद्धाटन का इंतजार है। कॉरिडाेर के बीच में आ रहे तीन पेड़ों काे हटाए बिना ट्रैफिक को चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि कॉरिडोर का आधिकारिक उद्धाटन अगले साल किया जा सकता है। वर्तमान में ट्रैफिक के दबाव काे कम करने के लिए व्यस्त समय में यातायात के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के बीच में 66 पेड़ आ रहे हैं। इन पेड़ों को हटाने की जरूरत है। इसमें पांच पेड़ सड़क के बीच में हैं, जिनमें से तीन पेड़ सिग्नल-फ्री कॉरिडोर पर आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर की ओर जाते समय सीधे बीच में स्थित हैं। इसी तरह, अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार की ओर जाते समय, दो पेड़ हैं एक कॉरिडोर की शुरुआत में है, जबकि दूसरा बीच में है।
विज्ञापन


वन विभाग ने इस क्षेत्र को वन क्षेत्र घोषित किया हुआ है। ऐसे में इन पेड़ों को काटने या हटाने की अनुमति नहीं दी गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग अब पेड़ों के साथ ही फ्लाईओवर खोलने की योजना बना रहा है। जहां पर पेड़ हैं वहां पर बैरिकेड लगा कर ट्रैफिक की आवाजाही का ट्रायल रन किया गया है। पेड़ों को काटने की अनुमति का इंतजार करने के बजाय सुविधा को खोलना आम जनता के लिए अधिक फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पेड़ों को स्थानांतरित करने से किया इनकार
अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक के लिए कॉरिडोर खोलने के लिए पेड़ों के चारों ओर रिफ्लेक्टिव मार्कर, स्प्रिंग बोर्ड और रंबल स्ट्रिप्स लगाया जाएगा। ताकि कोई हादसा नहीं हो और वाहन चालक सतर्क रहे। बीते दिनों पेड़ों को स्थानांतरित करने की अनुमति देने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया था। हालांकि फ्लाईओवर का निर्माण संबंधी कोई काम लंबित नहीं हैं।


तीन रेड लाइट होंगी खत्म
1.2 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर से रामप्रस्थ नगर, सूर्य नगर और श्रेष्ठ विहार की रेड लाइट खत्म होगी। इससे सीमापुरी और आनंद विहार के बीच सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। आनंद विहार पूर्वी दिल्ली को गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट हब है। यह काॅरिडोर दिलशाद गार्डन, शाहदरा, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर और आस-पास के इलाकों को कवर करेगा। एक सरकारी आंकड़े के अनुसार,वर्तमान में इस मार्ग पर एक लाख से अधिक वाहन चलते हैं। कॉरिडोर के पूरी तरह से खुल जाने के बाद इनकी संख्या 1.48 लाख हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed