{"_id":"5caf6d07bdec22141a4a2ccf","slug":"april-11-is-the-hottest-day-in-last-eight-years-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल में 11 अप्रैल सबसे गर्म दिन रहा, दिल्ली-एनसीआर में 16-17 को आंधी-बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल में 11 अप्रैल सबसे गर्म दिन रहा, दिल्ली-एनसीआर में 16-17 को आंधी-बारिश की संभावना
Thu, 11 Apr 2019 10:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए तेवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के तेवर लगातार कड़े होते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि 11 अप्रैल का दिन पिछले आठ सालों में सबसे गर्म दिन रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। पालम केंद्र पर सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व आयानगर में 39.6 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल को वर्ष 2012 में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा था जबकि वर्ष 2011 से 2018 तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 37 डिग्री के बीच ही रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। 16 और 17 अप्रैल को आंधी और बारिश होने की संभावना है। दिन के समय 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम के रुख बदलने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होगी। इससे पहले 13 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
मौसम
पूर्वानुमान: आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।
अधिकतम तापमान: 38.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री सेल्सियस
12 अप्रैल को सूर्यास्त: शाम 6:45 मिनट
13 अप्रैल को सूर्योदय: सुबह 5:59 मिनट