{"_id":"e09a5bdd77b9b540e729ca605e6ef03b","slug":"apply-for-mathematics-olympiad-before-30-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथमेटिक्स ओलंपियाड के लिए 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथमेटिक्स ओलंपियाड के लिए 30 तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 30 Sep 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से ग्रुप मैथमेटिक्स ओलंपियाड के लिए आवेदन मांगा है। 30 अक्तूबर तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 06 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
स्कूल अपने यहां से पांच प्रतिभावान छात्रों को क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए भेज सकते हैं। इसमें नौवीं से लेकर 11वीं कक्षा तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
यह ओलंपियाड छात्रों में गणित के प्रति रुचि जगाने और इस क्षेत्र में करियर बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जाता है। अगर स्कूल को लगता है कि 08वीं कक्षा का कोई छात्र गणित में अव्वल है तो उसका नाम भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
सभी वर्गो के छात्रों के लिए तीन घंटे का सामान्य प्रश्न पत्र होगा। जिसमें अलजेबरा, ज्योमेट्री, नंबर थ्योरी आदि से संबंधित सवाल होंगे। पेपर में 6-7 नॉन रूटीन नेचर के सवाल भी होंगे।
आवेदन करने के लिए छात्रों को एंट्री फीस 100 रुपये होगी। टेस्ट के लिए स्कूल को स्टेट कॉर्डिनेटर के पास आवेदन करना होगा। सीडी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन यशपाल यादव बताते है कि जो छात्र इस ओलंपियाड की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए पिछले साल के प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।