फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Apply for hotel plots in Yamuna City within four days

Delhi NCR News: यमुना सिटी में होटल भूखंडों के लिए चार दिन में करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
10 भूखंडों की ई-नीलामी चार नवंबर को, 20 से 87 करोड़ रुपये तक होगी शुरुआती बोली
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बाद यमुना सिटी में अच्छे होटलों की मांग बढ़ गई है। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने होटल भूखंडों की योजना लॉन्च की है। इसके तहत सेक्टर-28 और 29 में 10 भूखंड ई-नीलामी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। होटल समूहों के पास योजना में आवेदन करने के लिए 24 अक्तूबर तक का समय है, जबकि चार नवंबर को ई-नीलामी आयोजित की जाएगी।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का व्यावसायिक संचालन शुरू हो चुका है। वर्ष 2027 की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू होने की संभावना है। ऐसे में क्षेत्र में फाइव स्टार होटलों की जरूरत बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखकर होटल भूखंडों की योजना लाई गई है।
विज्ञापन

योजना में शामिल भूखंडों का क्षेत्रफल 3,100 से 10,000 वर्गमीटर तक है। इनकी आरक्षित दर 87,010 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। इस आधार पर सबसे छोटे भूखंड की शुरुआती बोली करीब 20 करोड़ रुपये और सबसे बड़े भूखंड की करीब 87 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूखंडों पर 3.0 का फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) और 40 प्रतिशत तक भूतल कवरेज अनुमन्य होगी। एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण इन पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के सुरक्षा मानक और प्रतिबंध लागू होंगे। योजना में केवल उन्हीं कंपनियों को आवेदन का मौका मिलेगा, जिन्हें तीन सितारा या उससे अधिक श्रेणी के होटल संचालित करने का अनुभव है। इस शर्त का उद्देश्य अनुभवी होटल समूहों को आकर्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed