फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Applications for Haryana Board re-appear exams begin on May 20, exams to be held in July

Delhi NCR News: हरियाणा बोर्ड की री-अपीयर परीक्षा के लिए 20 मई से आवेदन शुरू, जुलाई में होंगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के वे परीक्षार्थी जो अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं, उनके लिए री-अपीयर, कंपार्टमेंट और अतिरिक्त श्रेणी की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो जाएगी। ये परीक्षाएं जुलाई 2026 में आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मई से 28 मई तक बिना विलंब शुल्क के चलेगी, जिसमें शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।




इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन की भी सुविधा दी गई है। 29 मई से 2 जून तक 100 रुपये विलंब शुल्क, 3 जून से 7 जून तक 300 रुपये विलंब शुल्क और 8 से 11 जून तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। आवेदन प्रक्रिया में किसी भी समस्या के लिए बोर्ड की हेल्पलाइन 01664-254300 और ई-मेल assec@bseh.org.in पर संपर्क किया जा सकता है। जुलाई में होने वाली यह परीक्षा छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक और अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed