{"_id":"5ce12f1abdec22078a1fc7bd","slug":"application-form-to-be-expensive-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में आवेदन करने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली, SC-OBC को 150 की जगह देने होंगे 250 रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में आवेदन करने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली, SC-OBC को 150 की जगह देने होंगे 250 रुपए
Sun, 19 May 2019 04:46 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 19 May 2019 04:46 PM IST
सार
- दाखिला कमेटी के प्रत्येक स्तर पर आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर सहमति
- सामान्य और ओबीसी वर्ग को 150 की जगह 250 रुपये का भुगतान करना होगा
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय (फाइल फोटो)
- फोटो : डीयू
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में स्नातक से लेकर पीएचडी कोर्स में आवेदन करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल दाखिला कमेटी ने प्रत्येक स्तर पर आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। बताया जा रहा है कि प्रस्ताव पर लगभग सहमति बन चुकी है। इस तरह से स्नातक में सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को इस बार आवेदन करने के लिए 150 की जगह 250 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी-एसटी, ईडब्लयूएस और पीडब्लयूडी श्रेणी में आवेदन के लिए शुल्क के रूप में 75 की जगह 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
वहीं प्रवेश परीक्षा आधारित स्नातक कोर्स में सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 से बढ़ाकर 750 रुपये किया जा रहा है। एससी/एसटी, ईडब्ल्यूएस व पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदन शुल्क को 250 से बढ़ाकर 300 रुपये किया जा रहा है। इसके अलावा स्नातकोत्तर कोर्स में भी आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी हो रही है। स्नातकोत्तर व एमफिल-पीएचडी कोर्सेज में सामान्य व ओबीसी श्रेणी को आवेदन शुल्क के रुप में 500 की जगह 750 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। वहीं इन कोर्सेज में एससी/एसटी, ईडब्ल्यूएस व पीडब्ल्यूडी आवेदन शुल्क को 250 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स और ईसीए गतिविधि में आवेदन शुल्क 150 रुपये
स्पोर्ट्स और ईसीए कोटे के तहत आवेदन करने पर सामान्य व ओबीसी श्रेणी के छात्रों को पंजीकरण शुल्क 150 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा छात्र यदि अतिरिक्त गतिविधियों में आवेदन करना चाहेगा तो उसे प्रति गतिविधि के अनुसार 50 रुपये शुल्क देना होगा। उल्लेखनीय है कि छात्र दोनों कोटे में छात्र तीन से ज्यादा गतिविधि में आवेदन नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन