फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   app allegations BJP is organizing violence in Delhi to postpone delhi assembly elections

शाहीन बाग फायरिंग पर भड़की आप, चुनाव टालने की साजिश में भाजपा करवा रही दिल्ली में हिंसा

Sat, 01 Feb 2020 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Feb 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
app allegations BJP is organizing violence in Delhi to postpone delhi assembly elections
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) ने शाहीन बाग इलाके की फायरिंग पर दिल्ली पुलिस व केंद्रीय गृहमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। आप ने दिल्ली में हिंसा की बढ़ती घटनाओं को दिल्ली चुनाव टालने की साजिश बताते हुए घटनाओं को भाजपा नेताओं के भड़काऊ बयान से जोड़ा है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि गृह मंत्री को दिल्ली की कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल करते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली का क्या हाल बना रखा है। दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। केजरीवाल ने आगे कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्लीवालों के खातिर दिल्ली की कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।
विज्ञापन


उधर, आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को ही चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को आगाह किया था कि भाजपा और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली चुनाव को टालने के लिए दिल्ली में एक बवाल कराने की साजिश रच रहे हैं। पहले जामिया में फायरिंग हुई और शनिवार को शाहीन बाग में। उन्होंने कहा कि यह हालत तब है, जब प्रधानमंत्री व गृह मंत्री समेत देश की पूरी सरकार दिल्ली में मौजूद है। लेकिन दिल्ली में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। तमंचा स्कूल से निकले हुए लोग दिल्ली को भी अपराध का अड्डा बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने चुनाव आयोग से मुलाकात का मांगा समय
संजय सिंह ने बताया कि वह दो दिनों से चुनाव आयोग से मिलने का समय मांग रहे हैं। हम लोग आयोग को तमाम वीडियो और सबूत दिखाना चाहते हैं, जिससे साबित होता है कि भाजपा चुनाव की हार के डर से दिल्ली में बवाल करवाना चाहती है। लेकिन अभी तक चुनाव आयोग ने मिलने का समय नहीं दिया है। शनिवार को पार्टी ने एक बार फिर आयोग से मुलाकात का समय मांगा है।


केंद्रीय मंत्री पर कसा तंज, क्यों नहीं गए शाहीन बाग
संजय सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया में बयान दिया था कि वह शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मसले का हल निकालना चाहते हैं। लेकिन दिन भर में उन्होंने कोई अपनी तरफ से कोई पहल नहीं की। संजय सिंह ने सवाल किया कि उनको बातचीत करने से रोका है। इससे पहले प्रसाद ने एक बयान दिया था कि वह शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने को तैयार हैं, बशर्ते वहां से कोई पहल होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed