फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Apollo Hospital Doctors say playing cards will Get relief of brain

ताश खेलने से ठीक होती है ये खतरनाक बीमारी, इसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

Thu, 20 Sep 2018 02:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
Apollo Hospital Doctors say playing cards will Get relief of brain
आपको सुनने में अजीब लग सकता है कि ताश खेलने से भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है। जी हां, यह सच है कि ताश के पत्ते खेलने से सुडो डिमेंशिया जैसी बीमारी ठीक हो सकती है। 
विज्ञापन


यह बीमारी इन दिनों 35 वर्ष तक की आयु के लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही है। इसके पीछे वजह युवाओं की मल्टी कार्यशैली है। अक्सर लोग फोन पर बात करते हुए कई कार्य एकसाथ करने लगते हैं। 
विज्ञापन


इसका प्रभाव यह होता है कि वे उस दौरान घटित चीजों को याद रखने में नाकामयाब होते हैं। उनके मस्तिष्क में वे यादें ज्यादा देर तक स्टोर नहीं हो पाती। ये कहना है अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. विनीत सूरी का। बुधवार को विश्व अल्जाइमर दिवस था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ विनीत सुरी ने कहा कि अक्सर लोग समझते हैं कि डिमेंशिया और अल्जाइमर एक ही हैं। लेकिन वास्तव में दोनों दोनों अलग होती हैं। अल्जाइमर डिमेंशिया का एक प्रकार है। 

डिमेंशिया में कई बीमारियां शामिल हैं जैसे अल्जाइमर रोग, फ्रंट टू टेंपोरल डीमेंशिया, वैस्कुलर डिमेंशिया आदि। डीमेंशिया के मरीजों को शुरुआती दौर में याददाश्त कमजोर होने लगती है और मरीज को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होने लगती है। 

जबकि अल्जाइमर के मरीज की देखभाल आसान नहीं, मरीज की देखभाल करने वाले परिजनों पर जहां एक ओर भावनात्मक दबाव रहता है वहीं इलाज में पैसे भी खर्च होते हैं। दरअसल, भारत में 4 मिलियन लोग डिमेंशिया से पीड़ित हैं, 

इसमें अल्जाइमर के मामले सबसे ज्यादा हैं। तकरीबन 1.6 मिलियन मरीज अल्जाइमर से पीड़ित हैं। डॉ. सूरी ने यह भी बताया कि कुछ समय से सुडो डिमेंशिया के मरीज ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।

यह एक ऐसा रोग है, जिसमें मरीज पूरी तरह से डिमेंशिया ग्रस्त नहीं होता। जबकि उसके लक्षण जरूर दिखाई देते हैं। ऐसे मरीजों को दिनचर्या में बदलाव और सटीक उपचार से बचाया जा सकता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed