फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aparajita 100 million smiles girls should learn martial arts

अपराजिता : आत्मरक्षा के लिए छात्राएं सीखें मार्शल आर्ट्स

Sat, 20 Jul 2019 10:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(बिलासपुर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jul 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
aparajita 100 million smiles girls should learn martial arts
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को बिलासपुर के कन्या उच्चतर माघ्यमिक विद्यालय खेरली हफीजपुर में आयोजित आत्मरक्षा शिविर - फोटो : अमर उजाला

लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे, ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट्स तकनीक सीखनी चाहिए। आपात स्थिति में स्वयं का न सिर्फ लड़कियां बचाव कर सकती हैं बल्कि बदमाशों को अच्छा सबक भी सिखा सकती हैं।

विज्ञापन


खेरली नहर स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर में मंडी श्यामनगर के चौकी प्रभारी लाल बाबू मिश्रा ने यह बात छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताते हुए कही। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने छात्राओं को बताया कि यदि कोई आपको छेड़ने का प्रयास कर रहा है या पीछा कर रहा है, तो इसकी जानकारी अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दें। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 व 100 के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में इन नंबरों पर फोन करने पर उन्हें सुरक्षा जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1090 पर सीधे कॉल लखनऊ स्थित कॉलसेंटर पर जाएगी। हेल्पलाइन का प्रयोग लड़कियों को अवश्य करना चाहिए। पुलिस हमेशा वह उनकी मदद के लिए तैयार रहती है। प्रधानाचार्या भगवती देवी ने लड़कियों को बताया कि पुलिस हमारी दोस्त है और वह हमेशा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत रहती है।

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आत्मरक्षा के गुर स्वयं पुलिस अधिकारी ने बताया। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। - ऊषा, छात्रा

लोगों के मन में पुलिस को लेकर कई भ्रांतियां हैं। अभियान में पुलिस अधिकारी से मिलकर उनसे अपनी बात रखने का अवसर मिला तो पता चला कि पुलिस हमारे लिए कितनी मददगार है। - तनु, छात्रा

आपात स्थिति में हमें किन-किन नंबरों पर सहायता मिल सकती है यह पुलिस उप निरीक्षक ने छात्राओं को बताया। यह जानकारी हमारे लिए आगे चलकर उपयोगी साबित होगी। - साक्षी, छात्रा

इस तरह के शिविर में हमें कई जानकारियां मिली हैं जो बेहद उपयोगी हैं। स्कूलों में इस तरह के शिविर हमेशा होते रहने चाहिए। जिससे छात्राओं को विशेष फायदा मिलेगा। - वंदना, छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed