{"_id":"64a98e9944d33226e50229d5","slug":"anurag-thakur-said-that-indian-racers-will-set-an-example-in-motogp-as-well-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MotoGP में अनुराग ठाकुर: हेलमेट पहनकर सुपर बाइक पर हुए सवार, 22 से 24 सितंबर तक होगा रेसिंग कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MotoGP में अनुराग ठाकुर: हेलमेट पहनकर सुपर बाइक पर हुए सवार, 22 से 24 सितंबर तक होगा रेसिंग कार्यक्रम का आयोजन
Sat, 08 Jul 2023 09:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Jul 2023 09:58 PM IST
सार
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 22 से 24 सितंबर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी रेसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें भी भारतीय रेसर विश्व में मिसाल कायम करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोटो जीपी राइडर्स के साथ बाइक की सवारी की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रफ्तार से हवा के साथ बात करने वालों का शौक अब भारत में भी पूरा होगा। वह सुपर बाइक का मजा ही नहीं लेंगे बल्कि इस खेल में महारत हासिल कर अपने सपने को भी साकार करेंगे। भारत में पहली बार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मोटो जीपी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 22 से 24 सितंबर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी रेसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें भी भारतीय रेसर विश्व में मिसाल कायम करेंगे। शनिवार को मोटोजीपी सवारों के साथ अनुराग ठाकुर ने भी हेलमेट पहन कर सुपर बाइक की सवारी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे हाथ में हेलमेट बहुत कुछ कहता है। मोटोजीपी रेसिंग के क्षेत्र में बड़ा आयोजन है। पहली बार कोई भारतीय रेसर मोटो जीपी में भाग लेगा। यह रेसिंग के क्षेत्र में पहल है और बड़ा पल भी है। इससे एक और रेसिंग बाइक को बढ़ावा मिलेगा वहीं ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा। रेसर को भी देखने और उनसे सीखने का भारत में मौका मिलेगा। अभी तो यह सिर्फ शुरूआत है, आगे और भी ऊंचाइयों को देश प्राप्त करेगा।
विज्ञापन