फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anticipatory bail denied to policeman accused of taking bribe

Delhi NCR News: रिश्वत लेने के आरोपी पुलिसकर्मी को अग्रिम जमानत देने से इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी से जुड़े भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों में भ्रष्ट आचरण के प्रति बिल्कुल भी सहिष्णुता नहीं होनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि दंड से मुक्ति न्यायिक प्रणाली में जनता के विश्वास को गंभीर रूप से कम करती है। बता दें कि एक कुख्यात अपराधी ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मी ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह राशि 60,000 रुपये पर तय हुई, जिसका आंशिक भुगतान उसी रात कर दिया गया था।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे शेष राशि के लिए लगातार परेशान किया जाता रहा, जिसके बाद उसने सतर्कता शाखा से मदद मांगी। अधिकारियों ने नकली नोटों और रिकॉर्डिंग उपकरणों का इस्तेमाल करके जाल बिछाया। कथित तौर पर मैसेजिंग एप के जरिये मिले निर्देशों पर काम करते हुए एक अधिकारी वर्दी में आया और पैसे वसूल लिए। हालांकि, वह पकड़े जाने से पहले ही घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गया। बाद में जांचकर्ताओं को कॉल रिकॉर्ड और सुरक्षा फुटेज के जरिये दोनों आरोपियों के बीच तालमेल के सबूत मिले। पैसा कभी बरामद नहीं हुआ और दोनों पकड़े जाने से बच निकले। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि यह मामला भ्रष्टाचार का नहीं है और शिकायत दर्ज करने में प्रक्रिया गत देरी का हवाला दिया। हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed