ये क्या! लाइटर जलाते ही 'राम नाम सत्य'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिगरेट पीना गलत है और सिगरेट पीने के नुकसान तो आपने बहुत सुने होंगे। कई तम्बाकू और धूम्रपान निषेध के विज्ञापन भी देखे होंगे।
कौन भूल सकता है वो टीवी पर आने वाला एंटी-स्मोकिंग विज्ञापन जिसमें सिगरेट से ही इंसान की अर्थी बन जाती थी और आखिरी में लिखा आता था हर एक सिगरेट छीन रही है आपकी जिंदगी के कुछ सेकंड।
इसी तरह सिनेमाघरों में मूवी से पहले और आखिर में चलने वाला विज्ञापन जिसमें जिसमें इंसान के फेफड़े को धुंए सोखने वाला स्पंज बताया गया है। इस विज्ञापन को देखकर तो बहुत से रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। पर इन दिनों यू-ट्यूब पर एक ऐसा एंटी-स्मोकिंग विज्ञापन चल रहा है जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
और लाइटर बोली, 'राम नाम सत्य है'
यू-ट्यूब पर वायरल हो रहे इस एंटी स्मोकिंग विज्ञापन को कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन ने बनाया है। इस विज्ञापन को अबतक 3 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
इसे तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कि सिगरेट बेचने वाली दुकानों पर ग्राहकों की सुविधा के लिए लाइटर भी मिलता है तो विज्ञापन में ऐसी ही एक दुकान दिखाई गई है। यहां हाथ वाले लाइटर की जगह एक स्थान पर फिक्स रहने वाले लाइटर को दिखाया गया है।
इस विज्ञापन का थीम है कि लोग अपने आप तो अपनी जान की परवाह नहीं करते तो अब वही चीज उन्हें चेतावनी देगी जिससे सिगरेट जलती है। इसलिए विज्ञापन में ऐसा लाइटर दिखाया गया है जो सिगरेट जलाने पर 'राम नाम सत्य है' कि आवाज करता है।