{"_id":"5d144c568ebc3e3cb16c7046","slug":"anti-romeo-squad-girls-to-tell-places-where-teasing-or-assault-happen-romeos-to-get-red-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं बताएंगी किन स्थानों पर होती है छेड़छाड़, पहले चरण में मनचलों को मिलेगा रेड कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं बताएंगी किन स्थानों पर होती है छेड़छाड़, पहले चरण में मनचलों को मिलेगा रेड कार्ड
Thu, 27 Jun 2019 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
मनचलों को मिलेगा रेड कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब छेड़छाड़ वाले स्थानों के बारे में छात्राएं पुलिस को अपना फीड बैक देंगी। एंटी रोमियो स्क्वाड को प्रभावी बनाने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ‘फीड बैक’ अभियान शुरू कर रही है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि इसके लिए स्कूलों व कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को पुलिस द्वारा एक फार्म दिया जाएगा। जिसमें छात्राओं द्वारा बताए गए छेड़छाड़ वाले स्थानों पर सादी वर्दी में महिला सिपाहियों को तैनात कर मनचलों को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
पहले चरण में पुलिस मनचलों को रेड कार्ड देकर चेतावनी देगी। रेड कार्ड में उसका नाम, मोबाइल नंबर व पता सहित कई अन्य जानकारियां होंगी। इससे पुलिस कभी भी उससे संपर्क कर सकती है। रेड कार्ड का डाटा पुलिस के पास सुरक्षित होगा। वहीं, रेड कार्ड मिलने के बाद भी दोबारा पकड़े जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन