{"_id":"63746b149eecef486a6bc86a","slug":"anti-corruption-bureau-arrested-mla-pa-vishal-pandey-and-three-including-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi MCD Election: 55 लाख दिए... फिर भी नहीं मिल पाया पार्षद का टिकट, आप MLA के रिश्तेदार समेत तीन अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi MCD Election: 55 लाख दिए... फिर भी नहीं मिल पाया पार्षद का टिकट, आप MLA के रिश्तेदार समेत तीन अरेस्ट
Wed, 16 Nov 2022 11:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:52 PM IST
सार
दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए आप विधायक के पीए और रिश्तेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर रुपये लेकर पार्षद का टिकट नहीं दिलाने का आरोप है।
विज्ञापन
टिकट की धांधली में तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में एमसीडी चुनाव में टिकट को लेकर धांधली का मामला सामने आया है। दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आप विधायक के पीए विशाल पांडेय और रिश्तेदार शिव शंकर पांडेय व ओम सिंह को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर एक महिला से पार्षद का टिकट दिलाने के लिए 90 लाख रुपये मांगने का आरोप है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक के पीए और उसके रिश्तेदार को 2 दिन की एसीबी रिमांड पर भेज दिया है। एक अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
दरअसल, पूरा मामला कमला नगर के वार्ड संख्या 69 का है। आप कार्यकर्ता शोभा खारी ने पार्टी से टिकट मांगा। आरोप है कि विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने टिकट दिलवाने के बदले 90 लाख रुपये की डिमांड की। महिला ने टिकट के लिए विधायक अखिलेश को 35 लाख रुपये और वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता को 20 लाख रुपये की राशि दे दी।
आरोप है कि बाकी रकम लिस्ट में नाम आने के बाद देने की बात तय हुई। आम आदमी पार्टी की लिस्ट में महिला का नाम नहीं आया। इस पर महिला ने विधायक अखिलेश के साले ओम सिंह से रुपये वापस करने की मांग की। ओम सिंह ने महिला को रुपये वापस देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बाद में महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो से इसकी शिकायत कर दी। पीड़ित महिला ने ब्यूरो को वीडियो भी दिया। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और 15 नवंबर की रात में ओम सिंह अपने साथी शिव शंकर पांडे और प्रिंस रघुवंशी के साथ घूस के 33 लाख रुपये लेकर पीड़ित महिला के पास पहुंचा। यहां पहले से मौजूद टीम के सदस्यों ने तीनों को रंगे हाथ नकदी के साथ पकड़ लिया।
रिश्वत कांड में दो विधायक भी हैं शामिल-बिधूड़ी
मामले में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सिर्फ मेरा आरोप ही नहीं, 33 लाख रुपये (रिश्वत की रकम) पहले ही वसूले जा चुके हैं, आरोपी (आप विधायक के साले) को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुझे यकीन है कि दो और विधायक भी शामिल हैं, मुझे उनका (गोपाल खारी) फोन आया कि मेरे साथ धोखा हुआ है।