Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another opportunity for ASDD voters to get their names added

Delhi NCR News: एएसडीडी मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
30 नवंबर तक जमा कर सकेंगे गणना प्रपत्र, 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, पुराने ईपीआईसी नंबर से ही होगा दोबारा पंजीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रारूप मतदाता सूची से बाहर रह गए मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और अवसर दिया गया है। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि (एएसडीडी) श्रेणी में चिह्नित पात्र मतदाता 30 नवंबर तक दोबारा गणना प्रपत्र जमा कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने छह नवंबर को जारी निर्देश में यह अतिरिक्त अवसर देने का फैसला किया था।
गणना चरण के दौरान 30 जून से 17 अगस्त तक जिन मतदाताओं को प्रपत्र दिए गए थे, लेकिन एएसडीडी श्रेणी में दर्ज होने के कारण उनके नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं हो सके, वे एएसडीडी सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट, संबंधित मतदान केंद्रों, जिला निर्वाचन अधिकारी, ईआरओ और एईआरओ कार्यालयों तथा बीएलओ के पास उपलब्ध है। बीएलओ ऐसे मतदाताओं के घर जाकर प्रपत्र दे रहे हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए भी प्रपत्र भेजे जा रहे हैं। मतदाता पुराने ईपीआईसी नंबर से वेबसाइट या ईसीआईनेट एप पर प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

पता बदलने वालों के लिए अलग प्रक्रिया
पुराने पते पर ही रहने वाले मतदाताओं को हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र के साथ एनेक्सचर-बी जमा करना होगा। इसमें पहले प्रपत्र जमा नहीं कर पाने का कारण बताना होगा। दिल्ली के भीतर पता बदलने वाले मतदाताओं को नए पते और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी के साथ एनेक्सचर-सी तथा पते का प्रमाण देना होगा। इसके लिए फॉर्म-8 भरने की जरूरत नहीं है। प्रपत्र नए विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ या एईआरओ के पास जमा किया जा सकता है। जो एएसडीडी मतदाता पहले ही फॉर्म-6 जमा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा गणना प्रपत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी। बेघर लोगों के पास निवास संबंधी दस्तावेज नहीं होने पर बीएलओ की क्षेत्रीय सत्यापन रिपोर्ट पर्याप्त होगी। प्रपत्र स्वीकार होने पर मतदाता को पुराना ईपीआईसी नंबर ही दोबारा आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

32.95 लाख मतदाताओं को अंतिम सूची के लिए किया पार्क
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों के आधार पर 33,14,032 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 23 नवंबर तक 32,95,950 मतदाताओं को अंतिम सूची में शामिल करने के लिए पार्क किया जा चुका है। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के दौरान 2,81,360 फॉर्म-6, 34,204 फॉर्म-7 और 2,64,688 फॉर्म-8 का निस्तारण किया गया है। एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने की स्थिति में अतिरिक्त प्रविष्टि हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरना होगा। वहीं, 18 से 25 वर्ष के ऐसे युवा, जो एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो चुके हैं, जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।


22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह 30 नवंबर तक, उनका निस्तारण 10 दिसंबर तक तथा नोटिसों का निस्तारण 15 दिसंबर तक किया जाएगा। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 25 नवंबर है। अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी। निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं को आगाह किया है कि केवल वोटर आईडी कार्ड होना मतदान के लिए पर्याप्त नहीं है। मतदान का अधिकार पाने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed