फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   another Minister of Mayawati government in trouble, CBI tightened screws

मायावती शासन के एक और कद्दावर मंत्री की मुसीबत, कसा सीबीआई का शिकंजा

Fri, 22 Jul 2016 12:08 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
another Minister of Mayawati government in trouble, CBI tightened screws
अनंत कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

दस हजार करोड़ का चर्चित एनआरएचएम घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में है। मायावती शासन के एक और मंत्री पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है। सीबीआई ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा के खिलाफ गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट पेश की है।

विज्ञापन


सीबीआई की इस चार्जशीट में मंत्री के साथ ही उनकी माता बिमला मिश्रा और पिता दिनेश कुमार मिश्रा का नाम भी शामिल है। पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की तरह ही अनंत कुमार मिश्रा भी मायावती शासन के कद्दावर मंत्रियों में गिने जाते थे।
विज्ञापन


अंटू मिश्रा के नाम से विख्यात मायावती के खास माने जाने वाले सतीश मिश्रा के रिश्तेदार बताए जाते हैं। सीबीआई ने 2012 में ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित दस्तावेज बरामद कर चुकी

another Minister of Mayawati government in trouble, CBI tightened screws

अनंत कुमार मिश्रा पर स्वास्थ्य मंत्री पद पर रहते हुए सीएमओ और परिवार कल्याण के पदों को बांटने का आरोप है। सीबीआई पूर्व में उनके लखनऊ-कानपुर स्थित ठिकानों पर दबिश देकर इस केस से संबंधित दस्तावेज बरामद कर चुकी है।

सीबीआई की मानें तो कई बार दिल्ली हेडक्वार्टर भी उन्हें पूछत्राछ के लिए बुलाया गया था। अब सीबीआई दिल्ली हेडक्वार्टर स्थित एसटीएफ ब्रांच ने गाजियाबाद स्थित सीबीआई विशेष कोर्ट में अनंत कुमार मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है। फिलहाल कोर्ट रिक्त चल रही है, ऐसे में कोर्ट ने अभी चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है।

बता दें कि यूपी में हुए चर्चित एनआरएचएम घोटाले से संबंधित सभी मामलों की जांच गाजियबाद स्थित सीबीआई विशेष कोर्ट में चल रही है। इस पूरे प्रकरण में सीबीआई अभी तक करीब सवा सौ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें ज्यादातर मामलों में चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed