फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another complaint against Kejriwal government reached ACB

इस मामले में बढ़ सकती है केजरीवाल सरकार की मुसीबत, एसीबी के पास एक और शिकायत

Thu, 23 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Another complaint against Kejriwal government reached ACB
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

केजरीवाल सरकार के खिलाफ एक और शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में पहुंच गई है। यह शिकायत वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) को लेकर की गई है।

विज्ञापन


बीजेपी नेता आरपी सिंह की ओर से की गई शिकायत में केजरीवाल सरकार की 2013 में बनाई गई एक कमेटी की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। जिसमें सरकार पर कमेटी की रिपोर्ट की अनदेखी करते हुए कंपनी को बचाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली के वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगाई जाती है। मार्च 2012 में तत्कालीन दिल्ली सरकार ने  एचएसआरपी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को यह नंबर प्लेट लगाने का काम दिया था। इसे लेकर तत्कालीन सरकार पर कई सवाल उठे। स्वयंसेवी संस्थाओं ने इसकी शिकायत भी की। 2013 में केजरीवाल सरकार आई तो उसे भी इसे लेकर शिकायत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिपोर्ट को दबाकर बैठी सरकार

Another complaint against Kejriwal government reached ACB
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

पहली बार सत्ता में आई केजरीवाल सरकार ने शिकायतों को ध्यान में रखते जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया। कमेटी ने 31 जनवरी 2014 को रिपोर्ट दी। इसमें कंपनी पर मोटर व्हीकल एक्ट रूल 50 का उल्लंघन, घटिया नंबर प्लेट का इस्तेमाल, संबंधित प्राधिकरणों से अनुमति नहीं होने की बात कही गई।

रिपोर्ट के आधार पर तब की केजरीवाल सरकार ने कंपनी के लाइसेंस रद्द करने का निर्देश दे दिया। इसी दौरान 14 फरवरी 2014 को केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया। बीजेपी ने अब जो शिकायत की है उसमें आरोप लगाया है कि दोबारा सत्ता में आने के बाद केजरीवाल सरकार इस रिपोर्ट को दबाकर बैठी है।

एसीबी से जांच की मांग की है। हालांकि दिल्ली सरकार ने आरोप को खारिज किया है। दिल्ली सरकार ने कहा कि हमारे पूर्व परिवहन मंत्री गोपाल राय जनवरी में ही एसीबी में जांच के लिए लिख चुके हैं। लाइसेंस इसलिए रद्द नहीं कर सकते क्योंकि एलजी शासन के दौरान यह मामला ट्रिब्यूनल में चला गया। ट्रिब्यूनल का आदेश है कि जब तक सुनवाई चलेगी कंपनी का ठेका रद्द नहीं होगा।

नंबर प्लेट मामले मेें स्पष्टीकरण देने की मांग

Another complaint against Kejriwal government reached ACB

एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि उन्हें इसे लेकर शिकायत मिली है। जनवरी 2016 में भी नंबर प्लेट में घोटाले की शिकायत मिली थी। इसे लेकर जांच जारी है।

हाई सिक्योरिटी नंबर की अनप्रूव्ड सोर्स से फंडिंग, ओवरचार्जिंग और नियम के उल्लंघन की शिकायत मिली है। बीजेपी की ओर से भी एक शिकायत मिली है। दोनों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। एसीबी चीफ ने शीला और रिलायंस के खिलाफ एसीबी में एफआईआर को दबाने के आरोप को गलत बताया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दिल्ली सरकार से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट मामले मेें स्पष्टीकरण देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक घोटाले की ओर इंगित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed