फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   another chit fund company duped lakhs from investors

क्या एक और चिटफंड कंपनी भागने को है तैयार?

Thu, 13 Feb 2014 04:30 PM IST
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Feb 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
another chit fund company duped lakhs from investors

एक और चिटफंड कंपनी लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर चंपत होने को है। फरीदाबाद के बाटा चौक के पास एचबीएन क्रेडिट को-ओपरेटिव सोसाएटी नाम की चिटफंड कंपनी के ऑफिस के बाहर सैंकड़ों लोगों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि उनके जमा किए गए पैसे को यह कंपनी अब देने के नाम पर महीनों से अटका कर रखे हुए है। इस चिटफंड कंपनी ने आम लोगों से एफडी और आरडी के नाम पर लाखों रुपये जमा करवाए हुए हैं।
विज्ञापन


कंपनी का हेड ऑफिस दिल्ली के जनकपुरी में बताया जा रहा है। हालांकि फिलहाल के लिए हंगामा कर रहे लोगों को पुलिसवालों ने शांत करवा कर घर भेज दिया।HBN cooperative hungama
विज्ञापन
विज्ञापन


चिटफंड कंपनी के फरीदाबाद ऑफिस में काम करने वाले लोगों का कहना है कि सेबी की जांच के बाद कंपनी पर थोड़ी सख्ती कर दी गई है और कंपनी के पास पैसे पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इस कारण आम लोगों को कंपनी समय पर पैसा नहीं दे पा रही है।


यही कंपनी कई और नामों से दूसरे राज्यों में चिटफंड का काम करती है। एचबीएन डेयरी एंड एलाइड लिमिटेड और एचबीएन फूड्स लिमिटेड छत्तीसगढ़ के कई जिलों में काम करती रही है। इसके खिलाफ लोगों ने थानों में एफआईआर भी दर्ज करवा रखा है। वहां पॉलिसी मैच्योर होने के बाद कंपनी के लोग जमा रकम वापिस नहीं कर रहे थे।

रायपुर में एचबीएन कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कर लिया गया है। अन्य शहरों में भी कंपनी की ओर से मैच्योर पालिसी धारकों को भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। ऐसे में जमाकर्ता अपनी रकम वापस लेने के लिये चक्कर काट रहे हैं। कंपनी के कई शहरों के ब्रांच कार्यालयों में जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं मिलने से लोगों को आशंका है कि कहीं कंपनी भाग न जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed