फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another 45 days granted to complete the investigation against Bangladeshi citizens.

Delhi NCR News: बांग्लादेशी नागरिकों खिलाफ जारी जांच पूरी करने के लिए 45 दिन और मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों पर बांग्लादेशी राजनीतिक कार्यकर्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या का आरोप
विज्ञापन


हत्या के बाद कुछ आरोपी भारत भाग आए थे और बाद में पश्चिम बंगाल के बोंगगांव में पकड़े गए

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटियाला हाउस की विशेष एनआई कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रही यूएपीए जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। ये आरोपी कथित तौर पर मेघालय से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसे थे। फिलहाल सभी हिरासत में हैं। इन पर बांग्लादेश में राजनीतिक कार्यकर्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या का आरोप है। हत्या के बाद कुछ आरोपी भारत भाग आए थे और बाद में पश्चिम बंगाल के बोंगगांव में पकड़े गए थे।

कोर्ट ने 19 जून को तीन आरोपियों राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद, आलमगीर हुसैन और फिलिप संगमा को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इससे पहले एनआईए ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। इससे पहले 16 जून को अदालत ने जांच की समय-सीमा 90 दिन से बढ़ाकर 135 दिन कर दी थी। एनआईए ने दलील दी थी कि जांच में पश्चिम बंगाल एसटीएफ से मिले कुछ रिकॉर्ड का विश्लेषण किया जा रहा है और नई जानकारी सामने आई है, जिस कारण और समय की जरूरत है। एनआईए ने आरोपियों से पहले भी अलग-अलग अवधि तक पूछताछ की थी और अब नई जानकारी की पुष्टि के लिए और कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी। हालांकि, बचाव पक्ष ने इस मांग का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed