{"_id":"5a1fdae84f1c1ba12d8b5a7b","slug":"annual-data-of-national-crime-records-bureau-delhi-reported-highest-crime-rate-in-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध के मामले में दिल्ली देश में सबसे आगे, महिलाओं के खिलाफ क्राइम में यूपी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध के मामले में दिल्ली देश में सबसे आगे, महिलाओं के खिलाफ क्राइम में यूपी अव्वल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Nov 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने 2016 में हुए अपराध और राज्यवार उनका ब्योरा जारी कर दिया है। इस रिपोर्ट में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश ने देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
2016 में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ कुल 49,262 मामले दर्ज किए गए जो राष्ट्रीय अपराध का 14.5% है। जबकि इस मामले में पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा। यहां 2016 में महिलाओं के खिलाफ 32,513 मामले दर्ज किए जो राष्ट्रीय अपराध का 9.6% है।
विज्ञापन
हालांकि 2016 में हुए कुल अपराध की दर के मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में अपराध की दर ने राष्ट्रीय अपराध दर को भी मात दे दी। जहां राष्ट्रीय अपराध दर 55.2% रही वहीं, दिल्ली में यह 160.4% रही। इस लिहाज से यह रिपोर्ट दिल्लीवालों के लिए चिंता का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Annual data of National Crime Records Bureau, Crime in India, 2016: - UP reported 14.5% (49,262) of total cases of crimes against women followed by West Bengal (9.6%) (32,513 cases) during 2016. Delhi reported highest crime rate (160.4) compared to national average rate of 55.2.
— ANI (@ANI) November 30, 2017